{"_id":"576d07dc4f1c1bd532b48836","slug":"so-britain-will-not-remain-economic-power-further","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तो खत्म हो जाएगा ब्रिटेन का आर्थिक दबदबा!'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
'तो खत्म हो जाएगा ब्रिटेन का आर्थिक दबदबा!'
बीबीसी
Updated Fri, 24 Jun 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
लंदनवासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने के फैसले के बाद दुनिया भर में बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रिटेन के लोगों के इस फैसले को द इकॉनामिस्ट ने ट्रैजिक स्पिलिट (दुखद अलगाव) बताया है। पत्रिका ने इसी शीर्षक से लिखे अपने आलेख में ब्रिटेन के लोगों के इस फैसले के बाद नुकसान को कम से कम करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
द गार्डियन ने इस खबर को प्रमुखता से पेश करते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से आठ सवालों की लिस्ट छापी है। हालांकि जनमत संग्रह के फैसले के बाद डेविड कैमरन ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे का एलान कर दिया है। उन्होंने तीन महीने के अंदर पद छोड़ने की घोषणा की है। अमेरिकी अखबार द वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के फैसले से ब्रितानी सरकार के गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
अखबार के वेब एडिशन में इस खबर को तरजीह दी गई है और इसके अलग-अलग पहलुओं के बारे में बताया गया है। इस फैसले से दुनिया भर के बाजार के गिरने की खबर के साथ अखबार ने उन देशों के बारे में भी कयास लगाया है कि जो आने वाले दिनों में यूरोपीय संघ से अलग हो सकते हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मार्निंग हेराल्ड ने अपने वेब एडिशन में लिखा है कि यूरोपीय संघ के बिना ब्रिटेन एक कमजोर देश साबित होगा। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने के फैसले पर ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार को भी बड़ा झटका लगा है और भारी रकम डूबने की आशंका जताई जा रही है। चीन के सरकारी समाचार पत्र पीपल्स डेली के टेबलॉयड अखबार द ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि यूरोपीय संघ से अलग होने की सूरत में दुनिया भर में ब्रिटेन का दबदबा कम हो जाएगा।