फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   siberia passengers push plane, minus 50 degrees in siberia.

जब विमान को लगी ठंड, यात्रियों ने मारा धक्का

Thu, 27 Nov 2014 01:11 PM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
siberia passengers push plane, minus 50 degrees in siberia.

साइबेरिया में शून्य से 50 डिग्री से नीचे के तापमान में एक हवाई जहाज के बंद हो जाने पर यात्रियों को कथित तौर पर जहाज को रनवे पर धक्का देना पड़ा। रूस के जांचकर्ता इस मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह जांच इंटरनेट पर एक वीडियो के वायरल हो जाने के बाद की जा रही है, जिसमें यात्री इगार्का हवाई अड्डे पर जहाज को धक्का मारते नजर आ रहे हैं।

हालांकि एयरपोर्ट अधिकारियों ने धक्का मारने की किसी भी घटना से इनकार किया है और कहा है कि यात्री वजन कम करने के लिए जहाज से उतरे थे और फिर एक ट्रक जहाज को खींचकर ले गया था।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार पश्चिमी साइबेरिया में परिवहन जांचकर्ता ने एक बयान में कहा, "हवा के कम दबाव के कारण चेसिस का ब्रेक सिस्टम जम गया था और एक खींचने वाला ट्रक उसे खींचकर टैक्सीवे पर ले जाने में नाकाम रहा ताकि उड़ान शुरू करवाई जा सके।"

विज्ञापन
विज्ञापन

'ब्रेक पैड जमे'

siberia passengers push plane, minus 50 degrees in siberia.

जांचकर्ता ने एजेंसी से कहा, "फिर जहाज में मौजूद यात्री उतरे और जहाज को टैक्सीवे की तरफ धकेलना शुरू किया।"

एक साइबेरियाई एयरलाइन काटेकाविया के इस जहाज में 74 यात्री सवार थे। जहाज इगार्का से साइबेरियाई शहर क्रास्नोयार्स्क जा रहा था।

काटेकाविया के तकनीकी निदेशक व्लादिमिर आर्टेमेंको ने रोसियस्काया गाजेटा डेली से कहा, "उस दिन सुबह तापमान माइनस 52 डिग्री तक गिर गया था। जहाज रनवे पर 24 घंटे तक खड़ा रहा और पायलट पार्किंग ब्रेक हटाना भूल गया था। इससे ब्रेक पैड जम गए।"

उन्होंने कहा कि यात्रियों ने जहाज को तब तक धक्का मारा जब तक कि वह मुड़ नहीं गया और फिर खींचने वाले ट्रक ने मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद उड़ान संभव हुई और यात्रा आराम से संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed