{"_id":"59390e634f1c1b6c519c7e9d","slug":"shot-at-telangana-s-student-who-studied-in-california-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भारतीय छात्र को गोली मारी, पिता ने सुषमा स्वराज से मांगी मदद","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अमेरिका में भारतीय छात्र को गोली मारी, पिता ने सुषमा स्वराज से मांगी मदद
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 08 Jun 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Time of India
अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र को गोली मारने की घटना सामने आई है। अभी तक ये साफ नहीं पाया है कि वारदात हेट क्राइम से जुड़ी है या नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में एमएस करने वाले मुबीन अहमद को गोली मारी गई है।
विज्ञापन
ये घटना 4 जून की शाम 6 बजे हुई थी, जिसके बाद अगले दिन 5 जून को मुबीन के परिजनों को तेलंगाना में जानकारी दी गई। मुबीन के पिता ने कहा ने उनके बेटे की हालत गंभीर है और वो आईसीयू में दाखिल है। उन्होंने कहा कि हमने बेटे से मिलने के लिए जल्द वीजा की मांग की है।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि उनका बेटा साल 2015 से कैलिफोर्निया में रह रहा है और वहां एक स्टोर में पार्ट टाइम जॉब कर रहा था। एमबीटी नेता अमजेदुल्लाह खान ने कहा कि इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और एनआरआई मामलों के मंत्री केटी रामा राव को मुबीन की मदद के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन