{"_id":"5caf649abdec22143356e342","slug":"seven-policemen-killed-in-attack-on-security-checkpost-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: सुरक्षा चौकी पर हुए हमले में मारे गए सात पुलिसकर्मी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान: सुरक्षा चौकी पर हुए हमले में मारे गए सात पुलिसकर्मी
Thu, 11 Apr 2019 09:30 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Thu, 11 Apr 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में तालिबानियों के एक हमले में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने गुरुवार को इस हमले की जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रांत गजनी में तालिबानी लड़ाकुओं ने एक सुरक्षा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया था।
विज्ञापन
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूर ने बताया कि वाघाज जिले में गुरुवार तड़के दो घंटे की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए हैं। तालिबान के एक प्रवक्ता ने बाद में इस हमले की जिम्मेदारी ली। वहीं, एक अन्य घटना में उत्तर-पश्चिमी प्रांत बदघिस में लगभग 15 पुलिसकर्मियों ने तालिबान के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस बात की जानकारी प्रांतीय परिषद के सदस्य मोहम्मद नसीर नजारी ने दी।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के परेशान सुरक्षाबलों पर आए दिन तालिबानी हमला हो रहा है। विद्रोहियों ने देश के सुरक्षा बलों के खिलाफ अपने हमले जारी रखे हुए हैं, साथ ही साथ अमेरिका के साथ शांति वार्ता को भी जारी रखा है।
विज्ञापन