फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   search operation of malaysian missing plane.

एमएच-17 दुर्घटना पर हुआ कई चीजों का खुलासा

Tue, 09 Sep 2014 03:52 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
search operation of malaysian missing plane.

नीदरलैंड्स के जांचकर्ताओं का कहना है कि मलेशियन एयरलाइंस एमएच 17 से ''हवा में कई चीजें टकराई थीं'' जिसके कारण ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

विज्ञापन


नीदरलैंड्स सुरक्षा बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि इस मामले में ''किसी टेक्नीकल या मानवीय गलती के सबूत नहीं मिले हैं।'' मलेशियाई एयरलाइंस का यह विमान पूर्वी यूक्रेन की सीमा के पास 17 जुलाई को गिर गया था जिसमें 298 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ऐसी रिपोर्टें थी कि यह विमान पूर्वी यूक्रेन में मौजूद रुस समर्थक विद्रोहियों का निशाना बना था। विमान एमस्टरडम से कुआलालंपुर जा रहा था।

नीदरलैंड्स के जांचकर्ताओं ने ब्लैक बॉक्स रिकार्डर्स, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, सेटेलाइट छवियों और घटनास्थल से मिली तस्वीरों के आधार पर अपनी प्राथमिक रिपोर्ट बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांचकर्ताओं का कहना है कि विमान '' संभवत हवा में ही टूट गया था क्योंकि उससे कई चीजें अत्यंत अधिक स्पीड से टकराई और विमान की बॉडी ही चरमरा गई।'

दुर्घटना के इलाके की हुई पहचान

search operation of malaysian missing plane.

विशेषज्ञों के अनुसार कॉकपिट के ब्लैक बॉक्स में तकनीकी खराबी जैसी कोई बात भी नहीं पता चली है। हालांकि अभी ये अंतिम रिपोर्ट नहीं है।

बीबीसी संवाददाता एना होलिगन के अनुसार इस रिपोर्ट में दुर्घटना के लिए लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है लेकिन एक आपराधिक जांच अलग से चल रही है।

मलेशिया एयरलाइंस का बोइंग 777, 17 जुलाई को दोनेस्क इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

यूक्रेन की सरकार और पश्चिमी देशों के कई नेताओं ने उस समय कहा था कि इस बात के सबू हैं कि ये विमान रुस समर्थक विद्रोहियों के एंटी एयरक्राफ्ट बक मिसाइलों का निशाना बना है।

रुस लगातार इन आरोपों का खंडन करता रहा है कि उसने विद्रोहियों को बक मिसाइलें दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed