फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   scotland refrendum voiting start.

स्कॉटलैंड पर जनमत संग्रह शुरू

Thu, 18 Sep 2014 03:24 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
scotland refrendum voiting start.

स्कॉटलैंड के ब्रिटेन में रहने या स्वतंत्र देश बनने के लिए हो रहे जनमत संग्रह के लिए मतदान शुरू हो गया है।

विज्ञापन


इसके लिए मतदाताओं को जो पर्ची दी जाएगी उस पर लिखा होगा, "क्या स्कॉटलैंड को एक स्वतंत्र देश होना चाहिए?" मतदाताओं को 'हाँ' और 'ना' के रूप में अपना मत देना है।

इस जनमत संग्रह में 42 लाख 85 हजार 323 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सात लाख नौ हजार 24 लोगों ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

विज्ञापन

शुक्रवार को आएंगे नतीजे

scotland refrendum voiting start.

विश्लेषकों ने ऐतिहासिक मतदान होने की उम्मीद जताई है। मतदान के लिए पूरे देश में 2608 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदाता गुरुवार स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।


दूर-दराज के इलाकों और खराब मौसम को देखते हुए कुछ जगह से मतदान पेटी आने में देरी की आशंका है। मतदान पेटियों को लाने के लिए हेलिकॉप्टर और नावों को लगाया गया है।

मतगणना स्कॉटलैंड में कुल 32 जगहों पर की जाएगी। शुक्रवार सुबह तक नतीजे आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed