{"_id":"5b2e13ac4f1c1b603c8b5153","slug":"scientists-developed-a-robot-who-can-bloodhound-tracks-odors-on-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":" जमीन से आ रही गंधों का तेजी से पता लगा सकते हैं ये रोबोट","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जमीन से आ रही गंधों का तेजी से पता लगा सकते हैं ये रोबोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट विकसित किया है जो जमीन से आ रही किसी भी तरह की गंध का पता लगा सकता है। गंध का इस्तेमाल बारकोड की तरह करते हुए जमीन पर लिखे गए संदेश को भी यह रोबोट पढ़ सकता है।
विज्ञापन
पिछले दो दशक से अनुसंधानकर्ता ऐसे रोबोट विकसित करने की कोशिश कर रहे थे जो खोजी कुत्तों के ओलाफैक्ट्री सिस्टम (यानी सूंघने की प्रणाली) के प्रतिद्वंद्वी बन सकें। खोजी कुत्ते काफी दूर से भी सूंघने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। ज्यादातर रोबोट सिर्फ हवाई गंध का ही पता लगा सकते हैं या तो वह इस तरह के विश्लेषण में काफी धीमे होते हैं।
विज्ञापन
जापान के कियूशू विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता उच्च गति वाला एक ऐसा गैस सेंसर के साथ रोबोट विकसित करना चाहते थे जो तेजी से जमीन से आ रही अदृश्य गंध का पता लगा सकें। इस तरह के रोबोट के विकास के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने लोकालाइज्ड सर्फेस प्लाजमोन रेजोनेंस (एलएसपीए) का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन