फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   school girl will join isis

ISIS में शामिल होने जा रहीं 3 स्कूली छात्राएं

Mon, 02 Mar 2015 03:48 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
school girl will join isis

एक सीसीटीवी फ़ुटेज में सामने आया है कि ब्रिटेन की तीन स्कूली छात्राएं सीरिया के आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए सीरिया जा रहीं हैं।

विज्ञापन


सीसीटीवी फ़ुटेज में तीनों लड़कियों को इस्तांबुल बस स्टेशन पर देखा गया। 15 साल की शमीमा बेगम और अमीरा अब्बासी और 16 साल की कदीज़ा सुलताना ने इस्तांबुल जाने के लिए 17 फ़रवरी को लंदन से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन


फ़ुटेज में दिखाया गया है कि उसी दिन उन्हें बेरामपासा बस स्टेशन पर इंतज़ार करते हुए भी देखा गया। माना जा रहा है कि लड़कियों ने बस स्टेशन पर क़रीब 18 घंटे तक इंतज़ार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन की पुलिस स्कॉटलैंड यार्ड का मानना है कि बेथनल ग्रीन अकेडमी स्कूल की ये छात्राएं अब सीरिया में ही हैं। सीसीटीवी की ये पांच फ़ुटेज 17 और 18 फ़रवरी की हैं।

घर आने की अपील

school girl will join isis

सूत्रों के अनुसार पांच छह दिन पहले ये लड़िकयां, कीलीस बॉर्डर के पास सीरिया में प्रवेश कर चुकीं हैं। दक्षिण पूर्वी तुर्की के गेज़ियांटेप से बीबीसी के संवादाता जेम्स रेनॉल्ड्स को (ख़ुद लोगों का तस्कर कहने वाले) एक आदमी ने बताया कि लड़कियों को सीरिया बॉर्डर पर छोड़ दिया गया है। उस तस्कर के अनुसार सीरिया की सीमा में घुसते ही आईएस के कार्यकर्ताओं ने उन लड़कियों को गाड़ी में बिठाया और चले गए।

तुर्की के डिप्यूटी प्रधानमंत्री बूलेंट अरिंक ने कहा, "यदि अधिकारियों को उन लड़कियों के बारे में पहले पता चल जाता तो वे उनको रोकने की कोशिश करते।" लेकिन ब्रितानी पुलिस का कहना है कि लड़कियों के लापता होने के दूसरे ही दिन उन्होंने तुर्की अधिकारियों से संपर्क किया था। अपने माता पिता से एक दिन के लिए बाहर जाने के लिए कहकर लड़कियां ने गैटविक से तुर्की के लिए उड़ान भरी थी। लड़कियां के परिवार वालों ने कई भावुक अपील के ज़रिए उन्हें घर बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed