{"_id":"5be8d2dfbdec2269960bc0b7","slug":"saudi-arabia-planning-to-cut-crude-oil-exports","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे तेल का निर्यात घटाएगा सऊदी अरब ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कच्चे तेल का निर्यात घटाएगा सऊदी अरब
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
crude oil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्चे तेल की गिरती कीमतों का असर प्रमुख तेल निर्यातक देशों पर दिखने लगा है। रविवार को तेल निर्यातक देशों की बैठक के बाद सऊदी अरब ने दिसंबर से तेल निर्यात में पांच लाख बैरल प्रतिदिन कटौती करने का फैसला किया है।
सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री खालिद अल फालिह ने बताया कि कच्चे तेल की दाम गिरने से सभी निर्यातक देश चिंतित हैं। हम अक्तूबर से 10.7 मिलियन बैरल प्रतिदिन का उत्पादन कर रहे हैं, जिसमें हमने कटौती करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि कच्चे तेल के दाम शुक्रवार को 70 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए थे। जानकारों के मुताबिक, सऊदी अरब, रूस और अमेरिका से कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने के बावजूद दाम लगातार कम हो रहे हैं। इसलिए दामों में स्थिरता लाने के लिए उत्पादन में कटौती करने का फैसला किया गया है।