फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ​Saudi Arabia: Donald Trump Congratulates Saudi Crown Prince

ट्रंप ने सऊदी अरब के नए प्रिंस क्राउन को दी बधाई

Thu, 22 Jun 2017 10:52 AM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 22 Jun 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia: Donald Trump Congratulates Saudi Crown Prince
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के नए प्रिंस क्राउन - फोटो : social media

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के नए प्रिंस क्राउन को प्रिंस बनाए जाने पर बधाई संदेश भेजा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अमेरिकी  व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस मिड्ल ईस्ट में सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को लेकर साझे प्रयासों के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच फोन पर बात हुई है। जिसमें आतंकियों और चरमपंथियों को पूरी तरह से सहायता बंद करने को लेकर बात हुई है। इसके अलावा कतर संकट पर भी चर्चा हुई है। वहीं दूसरी ओर कतर के अमीर ने भी प्रिंस क्राउन को शुभकामनाएं भेजी हैं। 
विज्ञापन


बताते चले कि सऊदी के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज ने बुधवार को अपने भतीजे मोहम्मद बिन नायफ को बर्खास्त करते हुए अपने बेटे मोहम्मद बिन सलमान को प्रिंस बना दिया। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अब्दुलअजीज के बाद सऊदी अरब के अगले शाह सलमान बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि सऊदी अरब के सुल्तान सलमान ने कल अपने बेटे मुहम्मद बिन सलमान को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। सलमान ने मौजूदा प्रिंस अपने भतीजे मुहम्मद बिन नायेफ को हटाकर क्राउन को घोषित किया है। मोहम्मद बिन सलमान पिता के बाद सऊदी अरब का उत्तरधिकार संभालेंगे। बताया जा रहा है कि नायेफ को हटाने की साजिश काफी समय से चल आ रही थी। जानकारी के मुताबिक, नायेफ सऊदी अरब की गद्दी के वारिसों में दूसरे नंबर काबिज थे। क्राउन प्रिंस नायेफ से धीरे-धीरे उनकी शक्तियां छीनी जा रही थी।



बता दें कि नायेफ को हटाने की साजिश बिन सलमान के पिता के गद्दी पर बैठने से ही की जा रही थी।  प्रिंस सलमान ने अप्रैल 2015 में नायेफ को क्राउन प्रिंस बनाया था। सऊदी अरब के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब गद्दी के उत्तराधिकारियों की कतार में दूसरे नंबर पर खड़ा शख्स इतना शक्तिशाली हो गया हो। वहीं, इस कड़ी में किंग सलमान ने नायेफ को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिससे प्रिंस की शक्तियों में बढ़ोतरी होती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed