{"_id":"581122de4f1c1bc877bc44c1","slug":"satan-2-russia-unveils-deadly-nuclear-missile-that-can-wipe-out-britain-and-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा ब्रिटेन, आधा अमेरिका खत्म कर देगी नई रूसी परमाणु मिसाइल ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पूरा ब्रिटेन, आधा अमेरिका खत्म कर देगी नई रूसी परमाणु मिसाइल
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
सतन-2
रूस ने अपने प्रतिद्वंद्वी देशों अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को अपनी नई परमाणु मिसाइल से डरा दिया है। रूस ने अपनी नई मिसाइल आरएस-28 सरमट की फोटो जारी की है। मिसाइल को सतन-2 भी कहा जा रहा है। ये परमाणु मिसाइल इतनी ताकतवर है कि पलक झपकते ही ये पूरे ब्रिटेन और फ्रांस का नामो-निशान नक्शे से मिटा सकती है। यही नहीं अमेरिका के टेक्सस को भी बर्बाद कर सकती है।
आरएस-28 सरमट मिसाइल 2011 में सेना में शामिल हुई थी और 2018 तक ये काम करना शुरू कर देगी। रूस सरकार की समाचार एजेंसी ने मई में खबर दी थी कि मिसाइल अमेरिका के टेक्सस या फ्रांस का बड़ा हिस्सा नष्ट कर देगी। वहीं रूसी मीडिया के मुताबिक ये मिसाइल एक साथ 16 परमाणु बमों को अलग अलग जगहों पर गिरा सकती हैं। मिसाइल का वजन दस टन होगा और साथ ही ये दस टन तक का परमाणु भंडार ले जाने में सक्षम होगी। यही नहीं हिरोशिमा और नागासाकी में अमेरिका द्वारा गिराये गये परमाणु बम से यह बम 2,000 गुना ताकतवर होगा।
रूस ने कथित तौर पर हाइपरसोनिक बम का अप्रैल में परीक्षण किया था। जिसे माना जा रहा है कि इसका सतन-2 मिसाइल में इस्तेमाल किया जाएगा। यही नहीं ये रडार पर भी नहीं दिखाई देगा। इसे हवा में भी नहीं रोका जा सकता। ये मिसाइल रूस की पुरानी मिसाइल की जगह लेगी।