फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Sadiq Khan, the son of a bus driver, became London''s first Muslim mayor

पिता थे पाकिस्तान में बस ड्राइवर, बेटा बना लंदन का पहला मुस्लिम मेयर

Sat, 07 May 2016 09:56 AM IST
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Updated Sat, 07 May 2016 09:56 AM IST
सार

  • सादिक के पिता थे बस ड्राइवर
  • होंगे लंदन के पहले मुस्लिम मेयर
  • खुद को बताते हैं उदारवादी

विज्ञापन
Sadiq Khan, the son of a bus driver, became London''s first Muslim mayor
- फोटो : REUTERS

विस्तार

पाकिस्तान में जन्मे एक बस ड्राइवर का बेटा लंदन का पहला मुस्लिम मेयर होगा। लेबर पार्टी के सादिक खान की शानदार जीत काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि विरोधी कंजरवेटिव पार्टी ने उन्हें हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सादिक को कट्टरपंथी विचारधारा का भी साबित करने की कोशिश की गई जबकि उन्होंने खुद को उदारवादी बताया है। यही नहीं, उन्होंने आतंकवाद पर लगाम लगाने की अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की है। 45 साल के खान ने अरबपति फाइनेंसर कंजरवेटिव जैक गोल्डस्मिथ (41) को हराया।

विज्ञापन


लेबर सांसद कंजरवेटिव बोरिस जॉनसन की जगह लेंगे, जो पिछले आठ साल से 86 लाख की आबादी वाले इस शहर के मेयर थे। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने बधाई दे दी है, हालांकि आधिकारिक तौर पर खान के जीत की घोषणा भारतीय समयानुसार देर रात तक नहीं हुई थी।
विज्ञापन


सादिक की जीत लेबर पार्टी के लिए राहत की बात है, जिसे बृहस्पतिवार को हुए दूसरे स्थानीय चुनावों में बड़ा झटका लगा था। स्कॉटलैंड में तीसरे स्थान पर रही लेबर पार्टी का प्रदर्शन इंग्लैंड में उम्मीद से भी बढ़कर रहा। लेकिन पार्टी को सबसे बड़ा उपहार लंदन मेयर की सीट जीतने से मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed