फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Russian Spiderman climbed in 10 minutes on 177 feet building 

...जब 10 मिनट में 12 मंजिला इमारत पर स्पाइडरमैन की तरह चढ़ गया लड़का

Tue, 11 Sep 2018 04:48 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
Russian Spiderman climbed in 10 minutes on 177 feet building 

रूस के स्पाइडरमैन के नाम से मशहूर हुए कोलंबिया के एक शख्स ने हाल में 12 मंजिला इमारत पर स्पाइडर की तरह चढ़कर एक दिलचस्प कारनामा कर दिखाया है। दरअसल, पावेल गोगुलान (25) नाम के शख्स को मेलेलिन की 12 मंजिला 177 फीट की इमारत पर चढ़ने में मात्र 10 मिनट का समय लगा। इसके लिए वह एक सप्ताह से तैयारी कर रहा था। 

विज्ञापन


यह दूसरी बार है जब पावेल ने कोलंबिया शहर की किसी इमारत पर चढ़ाई की है। पावेल ने ईएफई को बताया, ‘यह बहुत अच्छा अनुभव था और काफी आसानी से हो गया।’ पावेल ने 10 महीनों के दक्षिण अमेरिकी दौरे के दौरान पराग्वे, बोलीविया, पेरू और इक्वाडोर में क्लाइंबिंग (चढ़ाई) के चैलेंज स्वीकार किया था।
विज्ञापन


लेकिन कोलंबिया से रवाना होने से पहले वह इस पल को यादगार बनाना चाहता था। जिसके बाद उसने 177 फीट ऊंची इस इमारत पर बाहरी ओर से चढ़ने का फैसला किया। 

पावेल ने बताया कि वह जैसे ही इमारत की छत पर पहुंचा, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका और गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें स्थानीय अभियोजक कार्यालय में पेश किया गया। क्योंकि उसने बिना किसी सुरक्षा के ऐसा कदम उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed