{"_id":"58e823614f1c1bbf7a5b425a","slug":"russian-president-vladimir-putin-s-ex-wife-lidmila","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर चर्चा में आईं रूसी राष्ट्रपति पुतिन की एक्स वाइफ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
एक बार फिर चर्चा में आईं रूसी राष्ट्रपति पुतिन की एक्स वाइफ
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट
Updated Sat, 08 Apr 2017 06:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पूर्व पत्नी ल्यूडमिला पुतिन एक बार फिर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब वह अपने नए पति के साथ एक यूरोपीय विला में रहने जा रही हैं। रूसी की पूर्व प्रथम महिला की दूसरी शादी की खबर पिछले साल आई थी।
विज्ञापन
तब उन्होंने अपने से 21 साल छोटे व्यवसायी अर्थर ऑचरेटनी (38) को जीवन साथी चुना था। बताते चलें कि व्लादिमीर और ल्यूडमिला ने 30 साल वैवाहिक जीवन बिताने के बाद 2013 में तलाक ले लिया था। उनकी मुलाकात लेनिनग्राद में हुई थी।
विज्ञापन
1983 में दोनों ने शादी कर ली और पूर्वी जर्मनी चले गए, जहां व्लादिमीर कॉमिटेट गोसुडार्सटवेन्नॉय वेजोपास्नोस्ति (केबीजी) जासूस थे। लेकिन ‘आयरन कर्टेन’ ध्वस्त होने के बाद दोनों वापस रूस आ गए, जहां से व्लादिमी की अभूतपूर्व यात्रा शुरू हुई और वह एक शक्तिशाली शख्सियत के रूप में उभरे। व्लादिमीर के सत्ता में आने के बाद ल्यूडमिला लोगों के बीच कम ही नजर आती थीं। रूसी मीडिया में फैली अफवाहों के अनुसार उन्होंने खुद को एक मोनेस्ट्री तक सीमित कर लिया था।
विज्ञापन
दोनों का तलाक होने के बाद रूस के लोगों ने ल्यूडमिला के बारे में बहुत कम ही सुना। पुतिन के प्रेस सचिव उनकी जिंदगी से जुड़े सवालों के जवाब देने से इनकार करते रहे वहीं रूसी राष्ट्रपति को लेकर बनाई गई क्रेमलिन की डॉक्यूमेंट्री में भी ल्यूडमिला का जिक्र नहीं रहा।