{"_id":"5830cecf4f1c1b5c568fe343","slug":"russian-president-putin-s-presidential-plane-chased-across-switzerland-by-fighter-jets","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी राष्ट्रपति के विमान का तीन लड़ाकू विमानों ने किया पीछा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
रूसी राष्ट्रपति के विमान का तीन लड़ाकू विमानों ने किया पीछा
एजेंसी/ मॉस्को
Updated Sun, 20 Nov 2016 03:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी राष्ट्रपति के सरकारी विमान का स्विट्जरलैंड के फाइटर जेट की ओर से पीछा करने और उसे रोकने की कोशिश करने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। प्रतिनिधिमंडल और पत्रकारों को लेकर पेरू जा रहे रूसी राष्ट्रपति के इस विमान का स्विट्जरलैंड के वायु क्षेत्र से गुजरने के दौरान रोकने की कोशिश की गई। इस रूसी विमान का उस समय तक पीछा किया गया, जब तक वह स्विस सीमा पार नहीं कर गया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूरोप के बीच बढ़े तनाव के दरम्यान यह घटना सामने आई है। इसके बाद से नए शीतयुद्ध छिड़ने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, मामले में रूस ने स्विट्जरलैंड सरकार से जवाब मांगा है।
रूसी राष्ट्रपति के विमान में मौजूद एक यात्री ने पीछा कर रहे स्विस वायुसेना के फाइटर जेट का वीडियो भी बनाया है। रुसियन पायनियर मैगजीन के मुख्य संपादक एंड्री कोलेस्निकोव ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘हम रूसी राष्ट्रपति के विमान से स्विट्जरलैंड के ऊपर से गुजर रहे थे, तभी इसको तीन फाइटर जेट ने रोकने की कोशिश की।’ उन्होंने बताया कि रूसी विमान में प्रतिनिधि मंडल और पत्रकार सवार थे। एंड्री ने बताया कि स्विस फाइटर जेट इतने करीब आ गए थे कि उसके पायलटों को देखा जा सकता था। अगर यह यह जेट थोड़ी और करीब आता, तो टक्कर भी हो सकती थी।
माना जा रहा है कि ये फाइटर जेट रूसी विमान को लैंडिंग के लिए मजबूर करना चाहते थे। रूस की ओर से सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद और सहयोगियों के साथ पूर्वी यूरोप में सैन्य मौजूदगी बढ़ाने और परमाणु क्षमता में इजाफा करने के चलते इलाके में हाई अलर्ट है। यूरोप और अमेरिका पूरी तरह अलर्ट में हैं। वहीं,, शुक्रवार को पुतिन ने सुपरसोनिक मिसाइल लांच करने की घोषणा की, जो महज 13 मिनट में रूस से ब्रिटेन तक मार करने में सक्षम है।