फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Russian Passenger plane carrying 71 CRASHES in Moscow 

रूस: मॉस्को में भीषण विमान हादसा, क्रू मेंबर्स समेत 71 लोगों की मौत

Sun, 11 Feb 2018 09:50 PM IST
एजेंसी, मास्को 
एजेंसी, मास्को  Updated Sun, 11 Feb 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
Russian Passenger plane carrying 71 CRASHES in Moscow 

रूस की राजधानी मास्को के बाहरी इलाके में रविवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ। इसमें 71 लोगों की मौत हो गई। रूसी न्यूज एजेंसियों के अनुसार, विमान सारातोव एयरलाइंस का था और इसमें 65 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी तास के अनुसार, एंटोनोव एएन-148 विमान डोमोडेडोवो एयरपोर्ट से उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही रडार की पहुंच से बाहर हो गया और मास्को के बाहरी इलाके रेमेंस्की जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान ऑरेनबर्ग इलाके में स्थित रूसी शहर ऑर्स्क जा रहा था। यह इलाका कजाखस्तान की सीमा पर स्थित है। विमान में सवार लोगों में से 60 से ज्यादा लोग ऑरेनबर्ग इलाके ही थे। 
विज्ञापन


एजेंसी ने एक सूत्रों के हवाले से बताया कि विमान का मलबा बरामद कर लिया गया है और हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है। न्यूज एजेंसी के अनुसार, अरुगुनोवो गांव के लोगों ने जलते विमान को आसमान से गिरते हुए देखा। हालांकि अभी विमान हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रूसी ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने खराब मौसम और पायलट की गलती समेत सभी संभावित कारणों को लेकर विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल पुराना था विमान
रूस निर्मित विमान सात साल पुराना था। सारातोव एयरलांइस ने इसे एक साल पहले ही दूसरी रूसी एयरलाइंस से खरीदकर अपने बेड़े में शामिल किया था। 

पैदल ही पहुंचे दुर्घटना स्थल पर 
रूसी मीडिया की खबरों के अनुसार, आपातकालीन सेवाओं के अधिकारी और कर्मचारी सड़क मार्ग से हादसा स्थल तक पहुंचने में नाकाम रहे। इसके बाद राहत और बचावकर्मियों को पैदल ही वहां तक जाना पड़ा। रूसी ट्रांसपोर्ट मंत्री भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। 

हाल के बड़े रूसी विमान हादसे
- 25 दिसंबर 2016 को टीयू-154 सैन्य विमान ब्लैक सी के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, इसमें 92 लोग मारे गए थे 
- 31 दिसंबर 2015 रशियन एयरबस ए321 मिस्र के सिनाई में हादसाग्रस्त हुआ था, इसमें 224 लोगों की मौत हो गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed