{"_id":"5befbea6bdec2217277cdc44","slug":"russia-launched-soyuz-rocket-first-time-after-the-october-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस ने दुर्घटना के बाद पहली बार किया सोयुज रॉकेट का प्रक्षेपण","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
रूस ने दुर्घटना के बाद पहली बार किया सोयुज रॉकेट का प्रक्षेपण
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
सोयुज रॉकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के मालवाहक सोयुज रॉकेट का शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) से प्रक्षेपण किया गया। पिछले महीने मानवयान दुर्घटना के बाद से यह पहला प्रक्षेपण है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस की तस्वीरों के मुताबिक, सोयुज-एफजी रॉकेट ने कजाख्स्तान में बैकानूर कोस्मोड्रोम से मानक समयानुसार शाम छह बजकर 14 मिनट पर अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरी।
विज्ञापन
इस प्रक्षेपण को तीन दिसंबर को होने वाले मानवयान के लिए अभ्यास के तौर पर देखा जा रहा है। सोयुज रॉकेट का 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण उड़ान के 11 मिनट बाद ही विफल हो गया था। इसके बाद अंतरिक्ष यात्रियों को अंतिरक्ष केंद्र तक ले जाने में सक्षम इकलौते देश ने सभी प्रक्षेपण निलंबित कर दिए थे।
विज्ञापन
रॉकेट सोयाज एफजी को आईएसएस बोर्ड पर तीन चालक दल के सदस्यों को भोजन और आपूर्ति से भरा एक प्रगति कैप्सूल के तौर पर भेजा गया था। हालांकि, दुर्घटना के बाद यह तकनीकी रूप से पहला सोयुज राकेट लांच नहीं है।
विज्ञापन
रोसकॉस्मोस ने अक्टूबर की घटना के बाद से तीन बार सोयुज रॉकेट के संस्करण लांच कर चूका है। अन्य उड़ानों में सोयुज -2 के अग्रिम संस्करणों का उपयोग किया गया, जो कि संशोधित इंजन और मार्गदर्शन प्रणाली के साथ रॉकेट का एक अपग्रेड किया गया संस्करण है जिसका उपयोग उपग्रहों को कक्षा में ले जाने के लिए किया जाता है।
सोयुज एफजी रॉकेट का एक पुराना संस्करण है जो रोस्कोस्कोस आईएसएस में लोगों और माल ले जाने के लिए उपयोग करता है।