फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   russia agrees to investigation on malaysia plane crashed issue

विमान हादसाः जांच पर राजी रूस, ब्लैक बॉक्स सौंपे गए

Tue, 22 Jul 2014 08:15 AM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 08:15 AM IST
विज्ञापन
russia agrees to investigation on malaysia plane crashed issue

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मलेशिया एयरलाइंस दुर्घटना के जांचकर्ताओं के हादसा स्थल पर बिना किसी रोकटोक के पहुंचने के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के जरिये पेश किए गए प्रस्ताव में मांग की गई है कि वहां मौजूद हथियार बंद गिरोह कुछ भी ऐसा न करें जिससे दुर्घटना स्थल पर मौजूद सबूतों को नुकसान पहुंचे।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने कहा, "प्रस्ताव में इस कृत की अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वतंत्र जांच की भी मांग की गई है। हमारे पास जवाब होने चाहिए। हमें न्याय मिलना चाहिए। जो इस दुर्घटना से प्रभावित हुए हैं उनके प्रति ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम ये पता कर पाएं कि क्या हुआ था और उसके लिए कौन जिम्मेदार था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रूस के पास इस प्रस्ताव को वीटो करने का अधिकार था लेकिन उसने इसका स्वागत किया।

राजनीतिक बयानबाजी पर रूस को ऐतराज

russia agrees to investigation on malaysia plane crashed issue

रूस ने पहले प्रस्ताव के कुछ शब्दों पर एतराज जताया था।

लेकिन संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विटाली चुरकिन ने कहा कि इस मामले में किसी तरह के पुर्वाग्रहों को छोड़ दिया जाना चाहिए और न ही इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी होनी चाहिए।

मगर रूस के रक्षा मंत्रालय के लेफ्टिनेंट जनरल आंर्दे कोरपोलोव ने आरोप लगाया है कि रूस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने यूक्रेन के एक लडाकू विमान को उसी ओर जाते देखा था जिस तरफ मलेशियाई बोइंग जा रहा था और दोनों विमानों के बीच की दूरी तीन से पांच किलोमीटर के बीच थी।

ब्लैक बॉक्स सौंपे गए

russia agrees to investigation on malaysia plane crashed issue

उनका कहना था कि ये विमान किसी भी टार्गेट पर 12 किलोमीटर की दूरी से निशाना ले सकते हैं।

इस बीच रूस-सर्मथित लडाकों ने सोमवार देर शाम को दुर्घटनाग्रस्त विमान एमएच17 के दो फ्लाइट रिकार्डर्स मलेशियाई अधिकारियों को सौंप दिए हैं।

यूक्रेन के अलगाववादियों ने दुर्घटनास्थल के 10 किलोमीटर दायरे में युद्धविराम की भी घोषणा की है।

इससे पहले यात्रियों के शव एक विशेष रेलगाडी टोरेज कस्बे से खार्कीव के लिए रवाना हो गई थी जहां से शवों को विमान के जरिए नीदरलैंड्स भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed