फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   russia agree on talk with america on issus of syria attack

सीरिया में हमले पर बातचीत पर राजी हुआ रूस

Tue, 13 Oct 2015 08:58 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
russia agree on talk with america on issus of syria attack

अमेरिका ने कहा है कि सीरिया में हवाई सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रूस वार्ता बहाल करने को तैयार हो गया है। अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि यह बातचीत आज कल ही हो सकती है।

विज्ञापन


अमेरिका और रूस सीरिया में अलग-अलग अभियान चला रहे हैं, जिससे दोनों देशों के लड़ाकू विमानों के दुर्घटनावश टकराने की आशंका है। रूस के लड़ाकू विमानों के तुर्की की हवाई सीमा का उल्लंघन किए जाने से अमेरिका और नैटो देश सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन


अमरीकी और रूसी अधिकारियों ने एक अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हवाई सुरक्षा के मुद्दे पर बात की थी लेकिन अमेरिका की शिकायत है कि इसके बाद से रूस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरिया में रूसी हवाई अभियान पर प्रतिक्रिया

russia agree on talk with america on issus of syria attack

इस सप्ताह की शुरुआत में पेंटागन के अधिकारियों ने कहा था कि सीरिया में एक मौके पर रूस और अमेरिका के लड़ाकू विमान एक-दूसरे के बेहद क़रीब आ गए थे।

अधिकारियों का कहना है कि यह घटना एक अक्टूबर के बाद हुई थी, लेकिन उन्होंने इसकी तारीख बताने से इनकार किया था। इससे पहले अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फ़ोन पर वार्ता कर सीरिया में रूसी हवाई अभियान पर प्रतिक्रिया दर्ज कराई थी।

केरी ने रूस से कहा था कि उन्हें लगता है कि सीरिया में रूसी हवाई हमलों के निशाने पर राष्ट्रपति बशर अल असद के विद्रोही गुट है। जबकि रूस ये दावा करता रहा है कि उसके निशाने पर इस्लामिक स्टेट और उसके लड़ाके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed