फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   royal couple waiting for second child.

'शाही दंपत्ति' को दूसरे बच्चे का इंतजार

Tue, 09 Sep 2014 01:47 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
royal couple waiting for second child.
केनसिंग्टन पैलेस का कहना है कि डचेस ऑफ कैम्ब्रिज गर्भवती हैं। ये उनका दूसरा बच्चा होगा। डचेस ऑफ कैम्ब्रिज, प्रिंस विलियम की पत्नी हैं। उनके पहले बच्चे का नाम प्रिंस जॉर्ज है।
विज्ञापन


शाही महल का कहना है कि इस खबर से महारानी और दोनों परिवारों के सदस्य बेहद खुश हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने भी ट्वीट करके इस खबर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन


क्लेरेंस हाउस का कहना है, ''ड्यूक और डचेस ऑफ कैम्ब्रिज को यह घोषणा करते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि डचेस ऑफ कैम्ब्रिज दूसरी बार गर्भवती हैं''।

गर्भवती होने की वजह से डचेस ऑफ कैम्ब्रिज केट को कुछ दिक्कतें आ रही हैं और डॉक्टर उनकी सेहत का ख्याल रख रहे हैं।

क्लेरेंस हाउस का कहना है कि डचेस ऑफ कैम्ब्रिज को प्रिंस विलियम के साथ पूर्व नियोजित कार्यक्रम के हिसाब से सोमवार को ऑक्सफोर्ड जाना था लेकिन वे अब नहीं जा पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंस जॉर्ज, उनकी पहली संतान है जिनका पहला जन्मदिन दो महीने पहले ही मनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed