{"_id":"5985a7d04f1c1b24398b4763","slug":"road-accident-in-nepal-9-killed-and-rest-7-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, सात अन्य घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नेपाल: सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, सात अन्य घायल
एजेंसी/ भाषा
Updated Sat, 05 Aug 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
नेपाल के दोती जिले में क्षमता से अधिक यात्रियों से भरे एक वाहन के सड़क से फिसलने से उसमें सवार कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायल हो गए। मृतकों में आठ पुरूष और एक महिला शामिल हैं।
विज्ञापन
वाहन में 16 लोग सवार थे जो कल चाबरा चौतरा से दीपायल जा रहा था और बोतगन इलाके में पहाड़ से फिसलकर नीचे गिर गया। ‘माई रिपब्लिका’ की खबर के अनुसार जिला पुलिस कायार्लय, दोती ने बताया कि मरने वालों में सभी बोतगन ग्रामीण निकाय के सिमकगौर चपरटोला के रहने वाले थे।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि हादसे की वजह वाहन में क्षमता से अधिक यात्रियों का सवार होना हो सकता है। घायलों को इलाज के लिए दीपायल के सुजांग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में शामिल चार यात्रियों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
