{"_id":"5a9b75304f1c1b8e328b50ce","slug":"research-says-vitamin-d-remains-less-risk-of-early-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"विटामिन डी से कम रहता है प्रारंभिक मृत्युदर का खतरा: रिसर्च","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
विटामिन डी से कम रहता है प्रारंभिक मृत्युदर का खतरा: रिसर्च
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अध्ययन में पाया गया है कि विटामिन डी का सामान्य सेवन हृदय रोग के साथ-साथ लोगों में प्रारंभिक मौत के जोखिम को कम कर सकता है। शोधकर्ताओं ने अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि हृदय रोग से पीड़ित लोगों के विटामिन डी का सामान्य सेवन करने से ‘कार्डियोवैस्क्युलर’ (हृदय तथा रक्तवाहिकाओं संबंधी रोगों) के जोखिम को 30 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
नार्वे की यूनिवर्सिटी ऑफ बर्जन के जुटा डेरेक्स ने कहा कि शरीर में विटामिन डी प्रारंभिक मौत के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है, हालांकि जोखिम में बहुत कम या अधिक की वृद्धि नहीं होती है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओ ने इस अध्ययन में 4,000 लोगों के आंकड़ों की जांच कि जिसमें से 2000 लोग कार्डियोवैस्क्युलर नामक बीमारी से ग्रसित थे। यह अध्ययन ‘द जर्नल ऑफ क्लिनिकल एन्ड्रोक्रॉनोलॉजी’ नामक एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन