{"_id":"0a94edf7f14bd3c015ca437903fa31d7","slug":"remove-israel-from-muslim-world-iran-president-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसराइल नामक घाव को मुस्लिम जगत से मिटा दो: ईरान","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इसराइल नामक घाव को मुस्लिम जगत से मिटा दो: ईरान
Updated Fri, 02 Aug 2013 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान के निर्वाचित राष्ट्रपति हसन रुहानी ने इसराइल को एक ‘पुराना घाव’ बताया है।
विज्ञापन
रुहानी ने कहा है कि ‘ये पुराना घाव मुस्लिम जगत के शरीर से हटा दिया जाना चाहिए।’
रुहानी रविवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। तेहरान में फलस्तीनियों के समर्थन में आयोजित एक रैली में उन्होंने ये बयान दिया है।
रुहानी ने जून में राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी। रुहानी को ईरान का उदारवादी नेता माना जाता है। उनका प्रचार अभियान उदारवाद और बाकी दुनिया से बेहतर रिश्तों पर आधारित था लेकिन उनका ताजा बयान महमूद अहमदीनेजाद की ही तरह है जो आठ साल तक ईरान के राष्ट्रपति रहे हैं।
इसराइल का विरोध 1979 से ही ईरान की विदेश नीति का आधार रहा है।
इसराइल विरोधी रुख
एएफपी के मुताबिक रुहानी ने इसराइल और फलस्तीनी अथॉरिटी के बीच शांति वार्ता पर कहा, "इसराइल ने समझौते की आड़ में अपना आक्रामक स्वभाव बरकरार रखा है और बातचीत इसराइल के लिए अपनी शांत छवि पेश करने का अवसर है।”
विज्ञापन
एएफपी के मुताबिक ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने हजारों लोगों की तस्वीरें प्रसारित की जो इसराइल और अमेरिका विरोधी नारे लगा रहे थे।
वाशिंगटन में इसराइली और फलस्तीनी पक्ष के बीच दोबारा बातचीत शुरु हुई है। पिछले तीन सालों से ये वार्ता बंद पड़ी थी।