फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   refused ambassador post of brazil for a dog

कुत्ते के लिए ठुकरा दिया राजदूत का पद?

Mon, 24 Mar 2014 07:17 PM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
refused ambassador post of brazil for a dog

कोलंबिया के उपराष्ट्रपति एंजेलिनो गार्जन ने ब्राजील का राजदूत बनने से केवल इसलिए मना कर दिया क्योंकि वहां का मौसम उनके कुत्ते की सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

विज्ञापन


कोलंबिया की पत्रिका 'सेमाना' के साथ हुई एक बातचीत में गार्जन ने कहा कि ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया की गर्म आबोहवा उनके घने बालों वाले जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते के अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन


कोलंबियाई विदेश मंत्री मारिया एंजेला होलगिन ने उपराष्ट्रपति एंजेलिनो गार्जन के इस बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने ब्राजील को इस बाबत एक माफीनामा भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने इस प्रकरण को 'बेहद शर्मनाक' बताया है।

घटना से निराश कोलंबियाई विदेश मंत्री

refused ambassador post of brazil for a dog

गार्जन ने कोलंबियाई राष्ट्रपति को एक खत लिखते हुए स्पष्ट किया कि वे निजी और पारिवारिक कारणों से राजदूत का पद लेने से मना कर रहे हैं लेकिन वे इस खत में अपने कुत्ते का जिक्र करना भूल गए।

मारिया एंजेला होलगिन ने कहा कि वे इस घटना से खिन्न और निराश हैं।

वे कहती हैं, "जब उन्होंने निजी कारणों का जिक्र किया तो यही अंदाजा था कि जरूर कोई गंभीर मसला होगा। मगर उनकी बातों से लगता है कि उन्हें नहीं पता ब्राजील हमारे लिए क्या मायने रखता है।"

होलगिन कहती हैं कि गार्जन ने ब्राजील के राजदूत पद से इनकार करते हुए जो 'बहाना' बनाया है उससे न केवल लातिन अमरीका में कोलंबिया की छवि खराब हुई है बल्कि उसकी, ब्राजील के महत्वपूर्ण कारोबारी हिस्सेदारी की, भूमिका को भी धक्का पहुंचा है।

'मेरा कुत्ता कोई सरकारी संपत्ति नहीं'

refused ambassador post of brazil for a dog

कोलंबिया में साल के शुरू में, 67 वर्षीय गार्जन ने घोषणा की थी कि वे 25 मई को राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

'सेमाना' को दिए गए इंटरव्यू में उपराष्ट्रपति एंजेलिनो गार्जन ने कहा था कि वे राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में खड़े होने की जगह राजधानी बोगोटा या काली के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "उप-राष्ट्रपति की तुलना में स्थानीय प्रशासन के जरिए आप लोगों की ज्यादा मदद कर सकते हैं।"

पत्रकार मारिया जिमेना डूजान ने उनके इस रुख पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ब्राजील के राजदूत का पद लेने से इनकार करने के लिए वे जो कारण बता रहे हैं वह पूरी तरह से गले नहीं उतर रहा।

गार्जन ने इसके जवाब में कहा, "मैं ब्राजील के राजदूत का पद नहीं ले सकता। तस्वीर में आप मेरे साथ जिस कुत्ते को देख रहे हैं उसके घने बाल हैं। ब्रासीलिया का गर्म मौसम उसके सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।"

उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा "मेरा कुत्ता कोई सरकारी संपत्ति नहीं है। जहां जहां एंजेलिनो (गार्जन) जाएगा, वहां वहां उसका कुत्ता भी जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed