फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   really benjmin netenyahoo follow twitter erotic account

पीएम ने फॉलो किया 'अश्लील' अकाउंट

Tue, 15 Oct 2013 04:10 PM IST
Updated Tue, 15 Oct 2013 04:10 PM IST
विज्ञापन
really benjmin netenyahoo follow twitter erotic account

द टाइम्स ऑफ इजरायल अख़बार के मुताबिक, '' इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के ट्विटर अकाउंट ने एक अश्लील (कामुक सामग्री परोसने वाला) अकाउंट को फॉलो किया था। हालांकि रविवार को इसे अनफॉलो कर दिया गया।''

विज्ञापन


अखबार के मुताबिक प्रधानमंत्री के ट्विटर खाता @Netanyahu इस समय मुख्य रूप से इजरायल के दूतावासों और सरकार के लगभग 90 खातों को फॉलो करता है। लेकिन हाल ही में प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउंट से @PersianHotBook को फॉलो किया गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की लिकुड पार्टी ने बाद में कहा कि वह पेज का नियंत्रण करती है और इस " खराबी " की जांच की जा रही है।

नई बहस

एक ट्वीट में इसरायल रेडियो से रिपोर्टर चिको मेनाशे ने कहा कि लिकुड पार्टी ने कहा है, ''एक खराबी के चलते ऐसा हुआ और इसकी जाँच की जा रही है। इसका पता लगने पर अकाउंट को तुरंत ही हटा दिया गया था।''
विज्ञापन
विज्ञापन


@PersianHotBook नामक अकाउंट पर इसके बारे में लिखा गया है, '' फारसी भाषा में लिखी हॉट सेक्स किताबों का यह पहला पुस्तकालय है।''

अखबार के अनुसार, पिछले रविवार तक इस अकाउंट को सिर्फ 15 अकाउंट फॉलो कर रहे थे, जिसमें इसरायल के प्रधानमंत्री का अकाउंट भी शामिल है लेकिन बाद में इसे अनफॉलो कर दिया गया।

इस मुद्दे ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। एक व्यक्ति ने इस सबके पीछे एक दिलचस्प कारण दिया है कि, ''शायद ईरान के असली विध्वंसक हथियारों को देखने की मंशा के कारण ऐसा हुआ है।''


पिछले हफ्ते बीबीसी की फ़ारसी सेवा के साथ एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने कहा था कि अगर ईरानी लोग के पास आजादी से रहने का विकल्प होता तो वे नीली जींस पहन रहे होते और पश्चिमी संगीत सुन रहे होते।

उनके इस बयान के बाद ईरान और विदेशों में सोशल मीडिया पर त्वरित प्रतिक्रिया देखने को मिली थी, जिसमें कई पोस्ट पर ईरान के लोगों को नीली जींस पहने और मज़ाकिया अंदाज़ में पश्चिमी संगीत सुनते दिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed