{"_id":"5ad80c8b4f1c1b320a8b5514","slug":"rape-incidents-are-shamefull-for-country-ask-questions-to-sons-not-daughters-said-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ-उन्नाव गैंगरेप पर लंदन में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कठुआ-उन्नाव गैंगरेप पर लंदन में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
एजेंसी, लंदन
Updated Thu, 19 Apr 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लंदन में कहा कि छोटी बच्चियों से बलात्कार की घटनाएं देश को बेहद शर्मसार करने वाली हैं। यह एक गंभीर चिंता का विषय है। अब वक्त आ गया है कि माता पिता अपनी बेटियों के बजाय बेटों से सवाल करें। बेटी से सारे सवाल पूछे जाते हैं, कभी बेटों से भी पूछना चाहिए कि कहां जाते हैं, क्या करते हैं।
विज्ञापन
2000 भारतीयों की मौजूदगी में लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में आयोजित ‘भारत की बात, सबके साथ’ कार्यक्रम में सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी से बातचीत कर रहे मोदी ने कहा कि समाज के लिए दुष्कर्म की घटनाएं बड़ा अभिशाप हैं। ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कल्पना कर सकते हैं किसी छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है, तो हम क्या कहेंगे कि आपकी सरकार में इतने बलात्कार होते हैं और हमारी सरकार में कम होते हैं। मैंने लालकिले से इस बात को अलग तरीके से रखा। ये पाप करने वाला भी किसी का बेटा ही है इसलिए अब समाज की सोच में बदलाव लाना होगा और बेटों से सवाल करना होगा।
विज्ञापन