{"_id":"e2b53e0614fa4906323601c2d9d2fbb5","slug":"publish-ebooks-on-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर किताब छापकर कमाइए पैसे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इंटरनेट पर किताब छापकर कमाइए पैसे
बीबीसी
Updated Sat, 24 Aug 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छा लिखना आसान काम नहीं है लेकिन आप लिख सकते हैं तो अब प्रकाशकों के
विज्ञापन
चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट पर किताब पब्लिश कर कोई भी लेखक बन
सकता है।
कंप्यूटर और इंटरनेट क्रांति के कई आयाम हैं। यूट्यूब ने किसी को भी फिल्मकार बनने का मौका दिया है तो सोशल ब्लॉगिंग ने किसी को भी अपनी बात रखने का।
हालांकि अच्छा लिखना आसान काम नहीं है लेकिन आप लिख सकते हैं तो अब आपको प्रकाशकों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट पर किताब पब्लिश कर कोई भी लेखक बन सकता है।
फॉर्मूला
शायद यही वजह है कि इंटरनेट पर किताबें जारी करने वाले लेखकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
साल 2011 में ब्रिटेन में इंटरनेट पर जारी किताबों का बाजार में हिस्सा सिर्फ 5.8 फीसदी था। एक साल बाद यह 140.3 फीसदी हो गया था और इस साल यह 20 फीसदी से ज्यादा हो सकता है।
लेकिन एक महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या कोई लेखक डिजिटल किताब से कुछ पैसे भी कमा रहा है?
मीब्रो जेहान पहला जासूसी उपन्यास अमेजन की लोकप्रियता चार्ट में चोटी पर रहा। उन्होंने संगीत भी तैयार किया है जो उनकी कुछ किताबों के साथ-साथ चलता है।
वह कहते हैं, "मुझे लगता है कि डिजिटल पब्लिशिंग एक बहुत शानदार चीज है। लेकिन दिक्कत यह है कि आप सोचने लगते हैं कि आप एक किताब लिखेंगे और रातों-रात करोड़पति बन जाएंगे। दरअसल ऐसा नहीं होता है। आपके पास एक बहुत अच्छा विचार और बहुत अच्छी किताब होनी चाहिए। फिर ऐसा भी कोई होना चाहिए जो आपकी किताब को थोड़ा आगे बढ़ाए।"
विज्ञापन
जोआना पेन भी एक सफल डिजिटल लेखक हैं। वह एक वित्तीय सलाहकार रही हैं और उनका एक लोकप्रिय ब्लॉग भी है।
इन दोनों काबिलियतों का इस्तेमाल वह अपनी किताबों की बिक्री के लिए करती हैं।
वह कहती हैं, "ऐसा कोई फार्मूला नहीं कि सभी रातों-रात सफल लेखक बन जाएं। हां लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। आपको प्रकाशन के जानकार लोगों की ज़रूरत होती है। इसलिए आप एक पेशेवर एडिटर और एक पेशेवर डिजाइनर की सेवाएं लें। आपको अपनी किताब को आकर्षक बनाना होगा।"
अब तक किताब छापने का अधिकार कुछ मुट्ठीभर प्रकाशकों के हाथ में ही रहा था।
ऐसे में डिजिटल किताबें एक बड़ी राहत हैं क्योंकि इनसे यह अधिकार उस व्यक्ति के पास जा रहा है जो दरअसल किताब तैयार करता है- लेखक।