फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   public approval of new constitution in egypt

मिस्र में नए संविधान को जनता की मंजूरी

Wed, 26 Dec 2012 08:47 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 26 Dec 2012 08:47 AM IST
विज्ञापन
public approval of new constitution in egypt

मिस्र में चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि देश के नए संविधान के मसौदे को लगभग दो तिहाई जनता का समर्थन मिला है। आयोग के अनुसार 15 और 22 दिसंबर को दो चरणों में हुए जनमत संग्रह में 63.8 प्रतिशत लोगों ने मसौदे के हक में अपनी राय दी है। आयोग ने इन परिणामों की घोषणा सरकारी नाइल न्यूज टीवी पर सीधे प्रसारण के दौरान की।

विज्ञापन


अब मिस्र में दो महीनों के भीतर चुनाव होंगे, लेकिन आलोचकों का कहना है कि संविधान का नया मसौदा क्रांति के साथ धोखा है जिसे लेकर मिस्र में व्यापक प्रदर्शन भी हुई। विपक्ष का कहना है कि नए संविधान में नागरिक स्वतंत्रता और महिला अधिकारों के लिए उचित प्रावधान नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


मिस्र में हुई क्रांति के बाद पिछले साल फरवरी में होस्नी मुबारक को सत्ता छोड़नी पड़ी थी। उनके तीस साल के शासनकाल में प्रतिबंध झेलने वाला मुस्लिम ब्रदरहुड अब सत्ता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान पर तकरार
वहीं राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी के इस्लामपंथी समर्थकों का कहना है कि नए संविधान से देश में लोकतंत्र सुरक्षित होगा और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। मिस्र के चुनाव आयोग के अध्यक्ष समीर अबुल माती ने कहा कि मिस्र के कुल 5.2 करोड़ मतदाताओं में से 32.9 प्रतिशत ने जनमतसंग्रह में हिस्सा लिया।


माती ने विपक्ष के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि कुछ मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए फर्जी जजों को लगाया गया था। विपक्ष का कहना है कि राष्ट्रपति मोरसी ऐसे संविधान को बढ़ा रहे हैं जो इस्लामपंथियों के अनुरूप है जबकि इसमें महिलाओं और ईसाइयों के अधिकारों का पूरी तरह संरक्षित नहीं किया गया है। मिस्र में ईसाई आबादी का 10 फीसदी हिस्सा हैं। हाल में संविधान के मसौदे को लेकर मिस्र में व्यापक प्रदर्शन हुए जो कई बार हिंसक भी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed