{"_id":"5a2dcb7a4f1c1bd9798c1ec0","slug":"protest-in-front-of-american-embassy-in-indonesia-on-jerusalem","type":"story","status":"publish","title_hn":"येरूशलम मुद्दे पर इंडोनेशिया में अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
येरूशलम मुद्दे पर इंडोनेशिया में अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन
एजेंसी, जकार्ता
Updated Mon, 11 Dec 2017 05:34 AM IST
विज्ञापन
येरूशलम को इस्त्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले आलोचना करते हुए जकार्ता में स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर लगभग 10 हजार इंडोनेशियाई नागरिकों ने फलस्तीनियों के समर्थन में रैली निकाली।
विज्ञापन
इंडोनेशियाई प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तख्ती लेकर विरोध किया। इन तख्तियों पर ‘अमेरिकी दूतावास, येरूशलम से बाहर जाओ’, ‘स्वतंत्र येरूशलम और फलस्तीन’ लिखा था। बृहस्पतिवार को ट्रंप द्वारा लिए गए निर्णय के बाद रविवार को ‘इस्लामिस्ट प्रॉस्परस जस्टिस पार्टी’ द्वारा आयोजित किया गया यह दूसरा प्रदर्शन था।
विज्ञापन
पढ़ें: येरूशलम पर अमेरिकी एक्शन का आगरा में भी विरोध, मुस्लिमों की भारत सरकार से ये मांग
विज्ञापन
जोकोवी के नाम से मशहूर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने ट्रंप के इस कदम का कड़ा विरोध किया है और इसे संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन बताया है। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। वह लंबे समय से फलस्तीन का समर्थक रहा है और यहूदी देश इस्त्राइल के साथ उसका कोई राजनयिक संबंध नहीं है।