फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   protest against rape in brazil

गैंगरेप का वीडियो डाला ऑनलाइन, पूरे देश में मचा बवाल

Sat, 28 May 2016 12:08 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 28 May 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
protest against rape in brazil
ब्राजील में रेप के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन - फोटो : BBC

ब्राजील की पुलिस रियो डी जिनेरियो में एक किशोर लड़की के साथ बलात्कार के मामले में 30 से ज्यादा लोगों की तलाश कर रही है। बलात्कार में कथित रूप से शामिल लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।

विज्ञापन


16 साल की लड़की का कहना है कि शनिवार को वह अपने ब्वायफ्रेंड के घर गई थी जहां उसे नशे की दवाई दी गई थी। बाद में उसे एक दूसरी जगह होश आया जहां वो पुरुषों से घिरी हुई थी। लड़की के ब्वॉयफ्रेंड समेत अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इस घटना के बाद ब्राजील में 'रेप कल्चर' के खिलाफ एक ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई है। हालांकि इस मामले में अभी भी विरोधाभासी खबरें आ रही हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि कथित रेप की यह घटना रियो के पश्चिमी इलाके में हुई है जहां रहनेवाले आर्थिक रूप से पिछड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए लड़की के बयान के अनुसार, रविवार को जब उसे होश आया, वो नंगी और जख्मी थी। वो खुद ही घर लौटी। इसके कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने वालों ने बलात्कार की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की हैं।

40 सेकंड का ये विडियो काफी शेयर किया गया जिसके बाद महिलाओं से नफरत करने वाली टिप्पणियां भी होने लगीं। बाद में इस अकाउंट को बंद कर दिया गया।

पूरा परिवार वीडियो देखकर रोया

protest against rape in brazil
ब्राजील में 16 साल की लड़की से गैंगरेप - फोटो : BBC

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए लड़की की दादी ने बताया कि पूरे परिवार ने वीडियो देखा और रोए। उन्होंने फोलेहा डी पाउलो अखबार को बताया, "मुझे इसे देखने का पछतावा है। जब हमने कहानी सुनी तो हमें यकीन नहीं हुआ। यह बहुत कष्टदायी है। यह निराशाजनक है।"

उन्होंने बताया कि लड़की की सेहत ठीक नहीं है और वह कन्फ्यूज है। यह बेहद गंभीर मामला है। बीबीसी की कार्निरो ने बताया कि इस घटना के बाद पूरा ब्राजील सकते में है। कैंपेन समूह पहले ही विरोध प्रदर्शन के लिए आह्वान दे रहे हैं।



सोशल मीडिया में भी लोगों का गुस्सा उमड़ रहा है। हैशटैग #EstuproNuncaMais (फिर बलात्कार नहीं) का इस्तेमाल कर लोग अपनी बात कह रहे हैं। पत्रकारों के एक दल ने भी तंज कसते हुए एक चित्र पोस्ट किया है जिसमें शैतान के सींग लगाए आम लोग रेप की शिकार एक लड़की को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।



संयुक्त राष्ट्र के समूह यूएन वूमेन ने एक वक्तव्य जारी कर अधिकारियों से मामले की जांच करने के लिए कहा है, लेकिन उन्होंने अपील की है कि मामले में लड़की का सम्मान करते हुए उसकी निजता का उल्लंघन न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed