फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   property of gaddafi will be investigated in south africa

ग़द्दाफ़ी की संपत्ति की दक्षिण अफ़्रीक़ा में जांच

Mon, 03 Jun 2013 12:22 PM IST
Updated Mon, 03 Jun 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
property of gaddafi will be investigated in south africa

दक्षिण अफ़्रीक़ा के अधिकारी उन दावों की जांच कर रहे हैं जिनमें कहा गया है कि पूर्व लीबियाई नेता मोउम्मर ग़द्दाफ़ी और उनके परिवार ने एक अरब डॉलर की संपत्ति यहां छिपा कर रखी हुई थी।

विज्ञापन


ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि लीबिया की मौजूदा सरकार ने दक्षिण अफ़्रीक़ा में रखे हीरा, सोना और नकदी की वापसी के लिए मदद मांगी है।

लीबिया के जांचकर्ताओं के हवाले से दी गई रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिण अफ़्रीक़ा में ग़द्दाफ़ी की ये संपत्ति चार बैंको और सुरक्षा कंपनियों में जमा की गई थी।
विज्ञापन


कुछ लोग ये भी अनुमान लगाते हैं कि ग़द्दाफ़ी की कुल विदेशी संपति 80 अरब डॉलर तक हो सकती है।

संपत्ति
लीबिया में साल 2011 में हुए विद्रोह के बाद ग़द्दाफ़ी उस समय पकड़कर मार दिए गए थे जब वे अपने गृहनगर सिर्ते से भागने की कोशिश कर रहे थे।

लीबिया के लोगों का मानना है कि ग़द्दाफ़ी या उनके परिवार की जो भी संपत्ति है वो सरकारी संपत्ति है और उसे वापस लौटा दिया जाना चाहिए।

दक्षिण अफ़्रीक़ा के वित्त मंत्री परवीन गॉर्धन के प्रवक्ता के हवाले से देश के संडे टाइम्स अख़बार में छपी एक ख़बर के अनुसार, ''लीबियाई सरकार के प्रतिनिधि होने का दावा करने वाले एक गुट ने दक्षिण अफ़्रीक़ा के वित्त मंत्रालय से संपर्क किया है। हम उनके उन दावों की जांच कर रहे हैं जिनमें ये कहा गया है कि ग़द्दाफ़ी की संपत्ति दक्षिण अफ़्रीक़ा में है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में दक्षिण अफ़्रीक़ा स्थित लीबियाई दूतावास के अधिकारी सालेह मरघनी का कहना था, ''अफ़्रीक़ा में ग़द्दाफ़ी की संपत्ति का पता लगाने और उसे हासिल करने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और ये लीबिया की जनता के लिए किया गया है।''

इस अख़बार ने लीबिया के न्याय और वित्त मंत्रियों के दक्षिण अफ़्रीक़ा में अपने समकक्षों को लिखे गए पत्रों के सार छापे हैं जिसमें ग़द्दाफ़ी की संपत्ति का पता लगाने के लिए मदद मांगी गई है। ये संपत्ति अवैध रुप से हासिल की गई होगी जिसे दक्षिण अफ़्रीक़ा में जमा या फिर छिपाई गई होगी।


अख़बार के अनुसार लीबिया के जांचकर्ताओं ने गॉर्धन और राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा से भी मुलाका़त कर इस संपत्ति का पता लगाने और उसकी वापसी के बारे में विचार विमर्श किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed