{"_id":"5941d8aa4f1c1b64088b47fe","slug":"proof-of-violence-in-kashmir-has-been-given-to-pakistan-says-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को दे दिए गए हैं कश्मीर में सीमा पार हिंसा के सुबूत: भारत ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पाक को दे दिए गए हैं कश्मीर में सीमा पार हिंसा के सुबूत: भारत
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 15 Jun 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में बुधवार को कहा कि कश्मीर में हिंसा के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है और सीमा पार से इस हिंसा के समर्थन और फंडिंग के ठोस सुबूत पाकिस्तान को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
यूएनएचआरसी के 35वें सत्र के आम बहस के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए संयुक्त राष्ट्र मंच का गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया। एक बयान में भारत ने कहा, ‘पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर से संबंधित अवांछित और अनुचित टिप्पणियां कर रहा है, जो कि भारत का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन
पाकिस्तान तथ्यात्मक रूप से गलतियां कर रहा है और वास्तविकता से इसका कोई रिश्ता नहीं है। पाकिस्तान कश्मीर को अस्थिर करने के लिए आतंकवाद का सहरा ले रहा है।’
विज्ञापन