फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   pro-Kurdish MP-Leader detained in Turkey

तुर्की में कुर्द समर्थक सांसद-नेता हिरासत में

Fri, 04 Nov 2016 03:20 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 04 Nov 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
pro-Kurdish MP-Leader detained in Turkey
- फोटो : Reuters

तुर्की के अधिकारियों के मुताबिक कुर्द समर्थित विपक्षी राजनीतिक पार्टी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचडीपी) के दो नेताओं सेलाहतीन देमिरताश और फिगेन युकसेकदग समेत 11 सांसदों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


तुर्की अनाडोलू न्यूज एजेंसी ने सुरक्षा स्रोतों के हवाले से बताया है कि पुलिस ने आतंक निरोधक एक जांच के तौर पर सेलाहतीन देमिरताश और फिगेन युकसेकदग के घरों में छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान तुर्की में फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब और वॉट्सऐप पर भी रोक लगा दी गई।
विज्ञापन


इन सोशल साइट्स को प्रतिबंधित करने से पहले देमिरताश ने अपनी गिरफ्तारी का ट्वीट किया था। मौजूदा समय में विदेश में रह रहे पार्टी के एक अन्य सांसद एरटूल ने बीबीसी से कहा, "ये गिरफ्तारियां पूरी तरह से गैरकानूनी हैं। ये एक तरह से हमारी पार्टी के सांसदों का अपहरण है।" उन्होंने आगे कहा, "तुर्की की सरकार नाजियों की तरह तानाशाही की तरफ बढ़ रही है।" इस साल जुलाई में तुर्की में हुई नाकाम तख्ता पलट की कोशिश के बाद से ही तुर्की में उथल-पुथल का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed