नेपाल में यात्रियों को ले जा रहा प्राइवेट प्लेन क्रैश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में बुधवार सुबह सवारियों को लेकर चला दो इंजन वाला प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया है। जहाज में तीन क्रू मेंबर सहित कुल 23 यात्री सवार थे। जिनमें से अभी तक किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक संजीव गौतम ने बताया कि तारा एयरलाइंस के इस विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए बुधवार सुबह क़रीब आठ बजे उड़ान भरी थी।
इसके कुछ देर बाद ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। जिसके बाद लापता विमान की खोजबीन के लिए समिति बनाई गई थी। खोजबीन के काम में तीन हेलीकॉप्टरों को भी लगाया गया था।
नेपाल के नागरिक उड्डयन मंत्री आनंद प्रसाद पोख़राल ने एएफ़पी के बताया कि 23 यात्रियों को ले जा रहे विमान का पूरी तरह जला हुआ मलबा मिल गया है।
उड़ान के कुछ देर बाद ही संपर्क टूटा
तारा एयरलाइंस ने अपनी बेवसाइट पर एक सूचना लगाई है जिसमें कहा गया है कि उड़ान के समय पोखरा और जोमसोम दोनों जगह का मौसम साफ़ था। इस सूचना के मुताबिक़ राहत और बचाव कार्य में तीन हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है।
वहीं लोकल समाचारों के अनुसार मिगाड़ी जिले के रूपसे में स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने बहुत तेज आवाज सुनी थी। बताया जाता है कि पोखरा जोमसन रूट उड़ान के लिए सबसे जोखिम भरे क्षेत्रों में से एक है। इसीलिए यहां केवल छोटे जहाज से ही उड़ान भरी जाती है।
मई 2013 में भी एक दो इंजन वाला प्लेन जोमसोन एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें दो जापानी पर्यटकों समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए थे। साल 2013 पोखरा से जोमसोम के लिए उड़े डोरनियर एयरक्राफ्ट के जोमसोम एयरपोर्ट के नजदीक पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 13 भारतीयों सहित 15 लोगों की मौत हो गई थी।