{"_id":"5b94996c867a557e876d8551","slug":"prime-minister-of-abkhazia-gennady-gagulia-has-been-killed-in-a-car-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में अबखजिया के 70 वर्षीय प्रधानमंत्री गेनेडी गगुलिया की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कार दुर्घटना में अबखजिया के 70 वर्षीय प्रधानमंत्री गेनेडी गगुलिया की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबखजिया
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबखजिया के प्रधानमंत्री की शनिवार देर रात एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। स्थानीय सरकार ने यह जानकारी दी। अबखजिया कैबिनेट की वेबसाइट के मुताबिक, 70 वर्षीय गेनेडी गगुलिया की दक्षिण रूस के सो और सुखुमी के बीच की सड़क पर एक कार दुर्घटना में निधन हो गया।
विज्ञापन
रूस की तास समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि गगुलिया सीरिया से एक शिष्टमंडल के साथ लौट रहे थे। सरकारी प्रवक्ता के हवाले से समाचार एजेंसी ने बताया कि उनका चालक और सुरक्षा गार्ड जख्मी नहीं हुए हैं। अबखज़िया की अगुवाई राष्ट्रपति रउल खजिम्बा करते हैं।
विज्ञापन