फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   possession of bats in town more than human in australia

इंसानों के कस्बे में एक लाख चमगादड़ों का कब्जा

Mon, 30 May 2016 09:42 AM IST
एजेंसी/ मेलबर्न
एजेंसी/ मेलबर्न Updated Mon, 30 May 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
possession of bats in town more than human in australia
- फोटो : Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के एक छोटे से कस्बे में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। यहां पर एक लाख से ज्यादा चमगादड़ों ने कब्जा जमा लिया है। वैसे, इन चमगादड़ों ने कस्बे में कई साल पहले से अपना ठिकाना बनाया था मगर अब यहां इंसानों की आबादी से ज्यादा चमगादड़ हो गए हैं। भूरे सिर वाले चमगादड़ न्यू साउथ वेल्स के 11,000 की जनसंख्या वाले बैटमैंस बे कस्बे में चारों तरफ उड़ रहे हैं। उन्होंने हर पेड़ पर अपना कब्जा जमा लिया है। अब उन्हें यहां से भगाने का काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भूरे सिर के हर चार में से एक चमगादड़ इस कस्बे में आ गए हैं। यहां की रहने वाली डेनियल स्मिथ का कहना है कि वह अपनी खिड़की नहीं खोलती हैं, कपड़े नहीं सुखाती हैं यहां तक कि बेलगाम चमगादड़ों के शोर के कारण वह पढ़ तक नहीं पाती हैं। अधिकारियों के अनुसार, भूरे सिर वाले चमगादड़ लुप्तप्राय प्रजाति की श्रेणी में आते हैं इसलिए वे उन्हें मार नहीं सकते हैं। जानकारों का कहना है कि हमें इंतजार करना चाहिए, कुछ समय बाद वे खुद ही लौट जाएंगे।
विज्ञापन


चमगादड़ टास्क फोर्स का कहना है कि यह बहुत ही अप्रत्याशित है, हमने इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों को नहीं देखा था। चमगादड़ों के कारण शहर में रहने वाले खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं और अपने ही घर में बंधक बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed