{"_id":"32a45ed8018e9474a6825af9665e2f7b","slug":"porn-movie-video-at-lisbon-airport-goes-viral-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर चली पोर्न फिल्म, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
एयरपोर्ट पर चली पोर्न फिल्म, वीडियो हुआ वायरल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 21 Oct 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
पुर्तगाल के लिस्बन एयरपोर्ट पर लगे विशाल टीवी स्क्रीन पर नजर गड़ाए दर्शक तब स्तब्ध रह गए, जब अचानक पोर्न फिल्म चलने लगी। हालांकि इस घटना को एक विमान यात्री ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन
फिर क्या था, देखते ही देखते यह वीडियो यू-ट्यूब पर पोस्ट कर दिया गया। इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर फैल गया। पुर्तगाली मीडिया के मुताबिक घटना 19 अक्टूबर, 2015 की है जब विमान यात्री अपने सामान की प्रतीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
इंतजार के वक्त टीवी देख रहे विमान यात्रियों ने पाया कि अचानक पोर्न फिल्म चलने लगी जो कई मिनट तक चलती रही।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि यह फिल्म किसी मसखरी करने वाले व्यक्ति या हैकर ने चलवाई या फिर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने।
पुर्तगाल में यह दूसरा मामला है, इसके पहले एक सुपर मार्केट में लोग तब सन्न रह गए थे जब लाउडस्पीकर से पोर्न फिल्म की चीखें सुनाई देने लगीं थी।
एयरपोर्ट अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
पुर्तगाल में यह दूसरा मामला है, इसके पहले एक सुपर मार्केट में लोग तब सन्न रह गए थे जब लाउडस्पीकर से पोर्न फिल्म की चीखें सुनाई देने लगीं थी।
एयरपोर्ट अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।