{"_id":"57650e754f1c1be53811d35e","slug":"porn-bots-creating-hurdle-on-twitter-for-islamic-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पोर्न बॉट' के सामने 'बेबस हुई आईएस'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
'पोर्न बॉट' के सामने 'बेबस हुई आईएस'
बीबीसी मॉनिटरिंग
Updated Sat, 18 Jun 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
ट्विटर
- फोटो : getty images
इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के ट्विटर प्रोफाइल को हजारों नए फॉलोअर मिल रहे हैं। लेकिन ये जेहादियों से सहानुभूति नहीं रखते हैं, बल्कि ये 'पोर्न बॉट' हैं। इंटरनेट पर पोर्नोग्राफी को प्रचारित करने के लिए बनाए फर्जी अकाउंट्स को 'पोर्न बोट्स' कहते हैं।
विज्ञापन
ट्विटर पर बॉट स्वतः ही यूजर्स को फॉलो करने और सामग्री बनाने के लिए प्रयोग किए जाते हैं। आईएस के ट्विटर प्रोफाइल पर ऐसे ही हजारों 'पोर्न बॉट' की बाढ़ आ गई है। अपनी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए आईएस जिन सोशल मीडिया मंचों का सहारा लेते हैं, उनमें ट्विटर बहुत अहम है।
विज्ञापन
चरमपंथ और सोशल मीडिया विश्लेषक जेएम बर्जर कहते हैं कि आईएस के कुछ समर्थकों ने अपने ट्विटर के प्रयोग को तब-तक के लिए निलंबित कर दिया है। जब तक वह इसका पता नहीं लगा लेते कि 'पोर्न बॉट' से कैसे निपटा जाए।
विज्ञापन
उनका मानना है कि 'पॉर्न बॉट्स' के हमले आईएस के ट्विटर पर नए फॉलोअर हासिल करने को मुश्किल बना देंगे।अभी तक किसी ने इस तरह के हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हाल के महीनों में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन और कुछ अनाम हैकर्स समूहों ने आईएस समूह पर साइबर हमले बढ़ा दिए थे। Published by Abhishek