{"_id":"591140824f1c1b385485236e","slug":"polls-started-in-south-korea-s-presidential-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ कोरियाः राष्ट्रपति पद के लिए मदतान शुरु","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
साउथ कोरियाः राष्ट्रपति पद के लिए मदतान शुरु
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Tue, 09 May 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
साउथ कोरिया में मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव पद के लिए मतदान शुरु हो गया है। चुनाव के लिए 1 लाख 39 हजार वोटिंग स्टेशन खोले गए हैं। स्थानीय समय के अनुसार सुबह के 6 बजे सभी वोटिंग स्टेशन को खोल दिया गया। भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पूर्व राष्ट्रपति पार्क गून हे को उनके पद से हटाए जाने के बाद दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, एक ओपिनियन पोल के अनुसार मून जे इन को 38 प्रतिशत और आन चल-सू को 20 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर हांग जून को 16 प्रतिशत वोट मिलने की बात कही गई है। मून जे इन उत्तर कोरिया के साथ अच्छे संबंध बनाने के पक्ष में हैं। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति पार्क गून हे ने उत्तर कोरिया के साथ सभी संबंधों को खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन
मून विकास करने में विफल रहने के लिए पिछले दो सरकारों की आलोचना करते आ रहे हैं। गौरतलब है कि 64 साल के मून इससे पहले 2012 में भी राष्ट्रपति चुनाव लड़े थे। लेकिन तब उन्हें पार्क गून हे से नजदीकी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन