{"_id":"7baaf230a299215b7b244c0eb67ba9ee","slug":"police-to-be-posted-at-mount-everest","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट एवरेस्ट पर तैनात करने पड़ रहे हैं पुलिसकर्मी!","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
माउंट एवरेस्ट पर तैनात करने पड़ रहे हैं पुलिसकर्मी!
Updated Sun, 23 Feb 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
इन्हीं चिंताओं के मद्देनजर नेपाल सरकार ने कहा है कि वो माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करेगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि पर्वतारोहियों के बीच किसी टकराव की स्थिति में बीच-बचाव किया जा सके। बीते साल अप्रैल में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर दो प्रसिद्ध यूरोपीय पर्वतारोहियों और उनके नेपाली गाइड के बीच कथित तौर पर मारपीट हुई थी। ये लड़ाई उस समय हुई थी जब वो कैंप तीन के नजदीक 24,500 फ़ीट की ऊंचाई पर थे।
विज्ञापन
हालांकि उस विवाद को बाद में सुलझा लिया गया लेकिन भविष्य में ऐसी किसी लड़ाई को टालने के लिए नेपाल सरकार माउंट एवरेस्ट पर सुरक्षा बलों की तैनाती करेगी। अप्रैल से मई के बीच बड़ी संख्या में पर्वतारोही नेपाल आते हैं और ऐसे में वहां भीड़-भाड़ काफी अधिक हो जाती है।
विज्ञापन
अप्रैल में पर्वतारोहण की शुरुआत होते ही एवरेस्ट के बेस कैंप में सेना और पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी। नेपाल में पर्यटन मंत्रालय के अधिकारी दीपेन्द्र पाउडेल ने बीबीसी नेपाली सेवा के सुरेन्द्र फुयाल को बताया कि सुरक्षा दल में नौ लोग होंगे।
विज्ञापन
इसमें नेपाली सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के एक-एक अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग के अधिकारी उनकी मदद करेंगे। माउंट एवरेस्ट पर 1953 के बाद से अब तक तीन हज़ार से ज़्यादा लोग चढ़ चुके हैं। सबसे पहली बार तेनजिंग नार्गे और एडमंड हिलेरी ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है और इसका विस्तार नेपाल से लेकर चीन तक है। इसकी ऊंचाई 29,029 फ़ीट है।