जिस तस्वीर ने ले ली तीन लोगों की नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी सहकर्मी को लिया गया चुम्बन कब जायज है और कब नहीं?
तंज़ानिया पुलिस के दो अधिकारियों के चुम्बन वाली तस्वीर को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। इस वाक़ये ने एक बहस भी छेड़ी है हालांकि इन दोनों अधिकारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है।
साथ काम करने वाले किसी दोस्त के साथ करीबी रिश्ता रखना कई परेशानियों का सबब बन सकता है लेकिन तस्वीर में दिख रहे उन दो अधिकारियों ने सोचा भी नहीं होगा कि यह उनके करियर को खत्म कर देगा।
तंज़ानिया के पश्चिमोत्तर इलाके के कगेरा शहर में ली गई इस तस्वीर के फ्रेम में पुलिस की वर्दी पहने एक जोड़ा चुम्बन ले रहा है। इसी आधार पर इन अफसरों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया लेकिन देश के कई लोगों ने उनकी निराशा को सोशल मीडिया पर आवाज़ दी है।
आचार संहिता तोड़ी थी
ये तस्वीर पुलिस के एक तीसरे अधिकारी ने ली थी और इंटरनेट पर इसे जारी भी उसी ने किया था। तब जाकर ये मामला पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आया।
रीजनल पुलिस कमांडर हेनरी म्वैबांबे ने पुलिस महकमे के फैसले का बचाव करते हुए बीबीसी को बताया, "उन्हें अपने बचाव का पूरा मौका दिया गया था। उनके खिलाफ सबूत थे और उन्होंने पुलिस की आचार संहिता तोड़ी थी।"
उनका कहना था कि नौकरी से निकाले जाने की वजह उनका चुम्बन नहीं है बल्कि वर्दी पहनकर सार्वजनिक तौर पर किया गया उनका बर्ताव है। यहां तक कि तस्वीर लेने वाले अधिकारी को भी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।
कानूनी नजरिया
पिछले हफ्ते स्थानीय प्रेस में यह खबर छपी और उन्हें मिली सज़ा से सोशल मीडिया पर कई लोग हैरान थे।
एक व्यक्ति ने फ़ेसबुक पर लिखा, "उन्हें फटकार लगाई जा सकती थी, नौकरी से निकाला जाना इंतेहा है।"
किसी ने ट्वीट किया है, "वर्दी वाले जोड़े के चुम्बन को रिश्वत लेने से ज्यादा गंभीरता से लिया जा रहा है।"
हालांकि पेशे से वकील मसौद जार्ज बीबीसी से कहते हैं, "यह उनके कोड ऑफ़ कंडक्ट के तहत लिया गया फैसला है। इसलिए कानूनी नजरिए से ये नहीं कहा जा सकता कि उनकी बर्खास्तगी ठीक नहीं थी।"