मासूम को तिजोरी में बंद कर घूमने चले गए बेरहम मां बाप
कनाडा के विकटोरिया इलाके में नियाग्रा फॉल्स के पास हॉवर्ड जॉनसन होटेल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कनाडा घूमने आए एक दंपति अपने एक साल के बच्चे को होटल के कमरे की तिजोरी में बंद करके चले गए। करीब 20 मिनट बाद बच्चे को निकाला गया।
इससे पहले घटना की जांच पड़ताल हो पाती, बच्चे के माता-पिता होटल से चले गए। फरार दंपति अमेरिका के ब्रुकलिन के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घटना के घंटे भर बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची तो तिजोरी से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने काफी जद्दोजहद के बाद बच्चे को निकाला। लेकिन उसके माता-पिता वहां नहीं थे। होटेल स्टाफ के पास भी बच्चे के माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है सिवाय उनकी गाड़ी के नंबर के। पुलिस और इसी गाड़ी के नंबर को आधार बनाकर फरार लोगों को ढूंढ़ रही है।
पुलिस ने लोगों से की मदद की गुहार
पुलिस ने जब होटेल में मौजूद स्टाफ से पूछताछ की तो भाषाई समस्या के कारण ज्यादा जानकारी नहीं जुटा पाई। उधर कनाडा पुलिस की मानें तो फरार लोगों की तलाश इसलिए जरूरी है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि बच्चा सुरक्षित है।
पुलिस के मुताबिक यूएस बॉर्डर सर्विस को घटना के बारे में सूचित किया जा चुका है, ताकि जिस वैन से आरोपी भागे है उसे देखते ही धर दबोचा जा सके।
2015 मॉडल की ये ग्रे फोर्ड वैन बताई जा रही है। जिसका नंबर है B31EUB. पुलिस ने लोगों से भी नंबर जारी कर अपील की है कि जिसे भी ये इस नंबर की गाड़ी दिखाई दे वो तुरंत पुलिस को सूचित करे।