{"_id":"5774dee04f1c1b881579ac25","slug":"police-convoy-targeted-in-kabul-casualties-feared","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस काफिले पर आतंकी हमला, 30 जवान शहीद","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पुलिस काफिले पर आतंकी हमला, 30 जवान शहीद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 30 Jun 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस काफिले पर आतंकी हमला, 27 जवान शहीद
- फोटो : Tolo News
अफगानिस्तान में वारडक प्रांत से काबुल लौटते समय पुलिस के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। टोलो न्यूज की खबर के मुताबिक पुलिस के काफिले पर दो हमले किए गए। अधिकारियों के मुताबिक काबुल शहर के कंपनी क्षेत्र काला-ए-हैदर के पास आतंकी हमला हुआ। बताया जा रहा है कि जिस पुलिस काफिले पर हमला हुआ उसमें सभी के सभी नए भर्ती हुए पुलिस के जवान थे। तालिबान ने इस आतंकी हमले की जानकारी ली है। अधिकारियों ने यह बताने से मना कर दिया कि कितने लोग इस हमले में मारे गए हैं। यह एक आत्मघाती हमला था।
विज्ञापन
Trending Videos
स्थानीय मीडिया के मुताबिक कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई
कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई
- फोटो : Tolo News
स्थानीय मीडिया के मुताबिक कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए लोगों में कनाडा की एम्बेसी में काम करने वाला एक नेपाली सुरक्षा गार्ड भी मारा गया है। इस घटना से हफ्ते भर पहले भी एक बस पर हमला किया गया था जिसमें 14 लोग मारे गए थे।