फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   PNB Scam accused Mehul Choksi on TV, says allegations are false

देश को चूना लगाने वाले चोकसी ने टीवी पर बहाए आंसू, कहा- सरकार ने बचने के लिए मुझे बनाया बलि का बकरा

Tue, 11 Sep 2018 08:40 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
PNB Scam accused Mehul Choksi on TV, says allegations are false

देश को लगभग 14 हजार करोड़ का नुकसान पहुंचाने वाला आरोपी शख्स मेहुल चोकसी मंगलवार को मीडिया के जरिए लोगों के सामने आया। इंटरपोल की पकड़ से बेशक चोकसी दूर हो लेकिन मीडिया के कैमरे से नहीं बच सका। एक मीडिया चैनल पर चोकसी ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया। उसने कहा कि जिस कंपनी (गीतांजलि) के जरिए उस पर घोटाले के आरोप लगे हैं वो उसे सन् 2000 में ही छोड़ चुका है। हालांकि उसने स्वीकारा कि सन् 1998 से 2000 यानी दो सालों तक वो इस कंपनी से जुड़ा रहा लेकिन इसके बाद यानी अब तक 18 सालों से दूर हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में जब चोकसी से ये पूछा गया कि आखिर उनका नाम इस घोटाले में कैसे आया तो उन्होंने कहा कि उनकी तीनों कंपनियों का पीएनबी में खाता रहा है। जिसने मात्र 'केवाईसी' में उसका नाम होने के चलते सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय में उसका नाम दिया। इससे पहले मेहुल चोकसी के मामले जांच एजेंसियों की लापरवाही से प्रधानमंत्री कार्यालय के नाराज होने की खबर सामने आई थी। 
विज्ञापन


चोकसी ने कहा कि कभी ऐसा हुआ ही नहीं कि एक दिन में किसी कंपनी को बिना जांच के बंद किया जाए। यह सब सिर्फ सरकार पर अत्यधिक दबाव की वजह से हुआ। चुनाव में जो बैंक के डिफॉल्टर हैं उनमें से किसी एक को नहीं लाया जाएगा तो शायद चुनाव इधर से उधर हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब नीरव मोदी की कुछ कंपनियों पर पीएनबी ने कार्रवाई की तो उसकी एक कंपनी में नाम होने की वजह से ये कार्रवाई होने लगी। मेरी कंपनी में डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से करीब 6 हजार लोग काम करते थे-चोकसी
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक को अरबों रुपये का चूना लगाने वाले हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ लंबित रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) के अनुरोध पर इंटरपोल की आंतरिक समिति अक्टूबर में विचार करेगी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) चोकसी के मामले पर सक्रियता से काम कर रहा है। वहीं कारोबारी का कहना है कि उसके खिलाफ यह मामला राजनीति से प्रेरित है। आरोपी चोकसी के मुताबिक ‘जब नीरव मोदी की कुछ कंपनियों पर पीएनबी ने कार्रवाई की तो उसकी एक कंपनी में नाम होने की वजह से ये उन पर कार्रवाई होने लगी।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय एजेंसियों ने चोकसी के खिलाफ मजबूत मामला तैयार किया है। चोकसी ने इंटरपोल के समक्ष प्रस्तुति देकर आरोप लगाया था कि उसके खिलाफ जो मामले हैं वह सियासी साजिश का परिणाम है। उसने भारत में जेलों के हालात को लेकर भी सवाल उठाए थे। इसके अलावा अपनी निजी सुरक्षा और सेहत समेत अन्य मुद्दे भी उठाए थे। 


इसके बाद इंटरपोल ने आरसीएन अनुरोध पर फैसला टाल दिया था। सीबीआई ने चोकसी के दावों का कड़ाई से खंडन किया। अधिकारियों के मुताबिक चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में हुए दो अरब डॉलर के घोटाले का कथित तौर पर मास्टरमाइंड है। इसे भारत का सबसे बड़ा वित्तीय घोटाला माना जा रहा है। अब गेंद पांच सदस्यीय इंटरपोल समिति की अदालत में है जिसे कमीशन फॉर कंट्रोल ऑफ फाइल्स कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed