फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   PM's foreign visit from May, will start from Sri Lanka

मई से पीएम का व्यस्त विदेश दौरा, पड़ोसी देश श्रीलंका से होगी शुरुआत

Thu, 20 Apr 2017 06:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Thu, 20 Apr 2017 06:55 AM IST
विज्ञापन
PM's foreign visit from May, will start from Sri Lanka

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने से कई देशों के  दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री के विदेश दौरे की शुरुआत मई में श्रीलंका से होगी। पीएम मोदी बौद्ध कैलेंडर के सबसे महत्वपूर्ण दिन, वेसक दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए पड़ोसी देश जाएंगे।

विज्ञापन


श्रीलंका के कानून मंत्री विजयदसा राजपाक्षे ने बताया कि पीएम मोदी मई के दूसरे सप्ताह में कोलंबो पहुंचेंगे। श्रीलंका दौरे में मोदी जाफना भी जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय वेसक दिवस के समापन पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें 100 से ज्यादा देशों के 400 प्रतिनिधि भाग लेंगे। वेसक दिवस बौद्ध कैलेंडर का सबसे अहम दिन है। इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म, उनकी मृत्यु और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

विज्ञापन

श्रीलंका के बाद पीटर्सबर्ग के दौरे पर जाएंगे पीएम

PM's foreign visit from May, will start from Sri Lanka

श्रीलंका के बाद पीएम मोदी 1-3 जून तक संत पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम की बैठक में हिस्सा लेने रूस के पीटर्सबर्ग के दौरे पर जाएंगे। उसके बाद 7-8 जून तक आयोजित शंघाई को ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन की बैठक के लिए पीएम कजाकिस्तान दौरे पर रहेंगे।

कजाकिस्तान के बाद मोदी जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिये 7-8 जुलाई तक जर्मनी के  हेैमबर्ग में रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी के अमेरिका और इजरायल जाने का भी कार्यक्रम है जिनके लिए तारीखों को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed