{"_id":"5b11422b4f1c1b8f6e8b5a19","slug":"pm-narendra-modi-at-shangri-la-dialogue-in-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांगरी-ला डायलॉग में बोले मोदी- समुद्र भारत की ताकत, इसके जरिए होता है हमारा 90% कारोबार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
शांगरी-ला डायलॉग में बोले मोदी- समुद्र भारत की ताकत, इसके जरिए होता है हमारा 90% कारोबार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि समुद्र भारत की ऊर्जा का बड़ा स्रोत है और जिसके जरिए 90 प्रतिशत कारोबार होता है।
पीएम मोदी ने कहा 'हिंद महासागर हमारे भविष्य की सफलता की कुंजी है। यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार की जीवन रेखा है।'
उन्होंने आगे कहा 'भारत प्रत्येक दक्षिणपूर्व एशियाई देश के साथ राजनीतिक, आर्थिक और रक्षा संबंधों को आगे बढ़ा रहा है। सिंगापुर सदियों से भारत के लिए व्यापक में पूर्वी देशों के लिए एक प्रवेश द्वार रहा है। इसके साथ ही सिंगापुर आसियान देशो के लिए एक स्प्रिंगबोर्ड की तरह है।'
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को तीन देशों के विदेश दौरे के तीसरे चरण में सिंगापुर पहुंचे हैं। उन्होंने मरीना बे सैंड्स कन्वेंशन सेंटर में बिजनेस एंड कम्युनिटी इवेंट में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच राजनीतिक संबंध अपने नए आयाम पर हैं। सिंगापुर भारत और आसियान देशों के बीच एक भागीदार और एक ब्रिज की तरह बन गया है।सिंगापुर की सफलता अपने बहु-सांस्कृतिक समाज में निहित है।
मोदी ने आगे कहा 'किसी भी देश के रिश्ते आर्थिक मोर्चे पर निर्धारित होते हैं। सिंगापुर आर्थिक स्तर पर कई देशों से आगे है। सिंगापुर टूरिस्ट्स के लिए वर्ल्ड में सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है। हमारे रक्षा संबंध मजबूत हैं।'

The Indian Ocean has shaped much of India's history. It now holds the key to our future. The ocean carries 90% of India's trade & our energy sources. It is also the lifeline of global commerce: PM Narendra Modi at Shangri-La Dialogue in #Singapore pic.twitter.com/s3y1KwNcPW
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 1, 2018