राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के बाद पीएम मोदी ने साझा की 2001 की अपनी पहली रूस यात्रा की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 घंटे की रूस यात्रा के पहले बुधवार को दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी 2001 की रूस यात्रा को याद करते हुए ट्विटर पर तस्वीरें साझा की। प्रधानमंत्री ने 20वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत पूरी करने के बाद ये तस्वीरें साझा की। गुरुवार को वह मुख्य अतिथि के रूप में ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम में शामिल होंगे।
पीएम मोदी ने तस्वीरों के साथ लिखा कि आज 20वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भाग लेते हुए मेरा मन नवंबर 2001 में आयोजित भारत-रूस शिखर सम्मेलन में चला गया जब अटल जी प्रधानमंत्री थे। उस समय मुझे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।
प्रधानमंत्री ने जो तस्वीरें साझा की है उनमें से एक में वो अटल बिहारी वाजपेयी के पास बैठकर किसी दस्तावेज पर दस्तखत करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह तत्कालीन रक्षा मंत्री जसवंत सिंह के साथ खड़े हैं।
Memories and moments, from 2001 and 2019!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2019
While participating in the 20th India-Russia Summit today, my mind also went back to the India-Russia Summit of November 2001 when Atal Ji was PM. That time, I was honoured to be a part of his delegation as Gujarat CM. pic.twitter.com/G9vHMkagfR
अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने मुझे ऐसा महसूस नहीं कराया कि मेरा कम महत्व है या मैं एक छोटे से राज्य से हूं या नया हूं। उन्होंने मेरे साथ दोस्त की तरह व्यवहार किया। इससे दोस्ती के दरवाजे खुले।
इससे पहले मोदी ने कहा कि मुझे राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात का पहला अवसर 2001 में मिला था। मैं तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मॉस्को आया था। मैं एक राज्य का मुख्यमंत्री था और वह हमारी पहली मुलाकात थी।
मोदी ने कहा कि हमने न केवल अपने राज्यों से जुड़े विषयों पर बात की, बल्कि कई मुद्दों पर, हमारी रुचियों पर और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत हुई। हमने खुलकर साझेदारों की तरह बात की। पुतिन बात करने के लिहाज से बड़े दिलचस्प व्यक्ति हैं और मैं मानता हूं कि हमारी बहुत ज्ञानवर्धक बातचीत हुई।
बता दें कि मोदी बुधवार को रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल विचारों के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है। हम छह महीने से इस फोरम के लिए तैयारी कर रहे हैं।