फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   PM Modi at a business and community event in Singapore

सिंगापुर में बोले मोदी- अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत अव्वल, न्यू इंडिया की तरफ बढ़ रहे हम

Thu, 31 May 2018 06:27 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 31 May 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
PM Modi at a business and community event in Singapore

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को तीन देशों के विदेश दौरे के तीसरे चरण में सिंगापुर पहुंचे। उन्होंने मरीना बे सैंड्स कन्वेंशन सेंटर में बिजनेस एंड कम्युनिटी इवेंट को संबोधित किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच राजनीतिक संबंध अपने नए आयाम पर हैं। सिंगापुर भारत और आसियान देशों के बीच एक भागीदार और एक ब्रिज की तरह बन गया है। सिंगापुर की सफलता अपने बहु-सांस्कृतिक समाज में निहित है।
विज्ञापन


मोदी ने आगे कहा 'किसी भी देश के रिश्ते आर्थिक मोर्चे पर निर्धारित होते हैं। सिंगापुर आर्थिक स्तर पर कई देशों से आगे है। सिंगापुर टूरिस्ट्स के लिए वर्ल्ड में सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है। हमारे रक्षा संबंध मजबूत हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 



उन्होंने कहा 'भारत-सिंगापुर डिजिटल और तनकीक पर एक बड़े साझेदार के रूप में आगे बढ़ने के लिए तत्पर हैं। हम साथ मिलकर एक नई आर्थिक साझेदारी को बढ़ावा देंगे। आज हमारी अर्थव्यवस्था कई गुना बेहतर है और जो कि एक खुली अर्थव्यवस्था है। भारत में विदेशी निवेश हमारी सरकार आने के बाद कई गुना बढ़ा है। भारत 'न्यू इंडिया' की तरफ आगे बढ़ रहा है।' 

बता दें कि मोदी शुक्रवार को यहां शांगरी-ला डायलॉग को संबोधित करेंगे और सिंगापुर के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed