फिलीपींस के राष्ट्रपति ने कहा- अगर भगवान है तो उसके साथ सेल्फी लेकर दिखाओ, इस्तीफा दे दूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोडिग्रो दुतेर्ते ने एक बार फिर भगवान पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में चर्च पर भी निशाना साधा है। उनका कहना है कि चर्च पहले तो लोगों को अशुद्ध करते हैं, उन्हें अशुद्ध बातें बताते हैं और फिर बाद में पैसे लेकर शुद्ध करने का काम करते हैं। एक कैथोलिक बहुसंख्यक देश में ऐसे बयान देने से लोग उनका काफी विरोध कर रहे हैं।
भगवान के साथ सेल्फी दिखाने के बाद दे देंगे इस्तीफा
शनिवार को दावोस में एक विज्ञान कार्यक्रम में पहुंचे दुतेर्ते ने आगे कहा कि दुनिया में अगर कोई इस बात को साबित कर देगा कि भगवान हैं तो वह तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि बस उस इंसान को भगवान के साथ ली हुई एक फोटो या सेल्फी उन्हें दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि इस बात से ये साबित हो जाएगा कि भगवान भी मनुष्य से बात करना चाहतें हैं और उनके संपर्क में रहने के इच्छुक हैं।
उनके बयानों से हॉल में सब हो गए थे चुप
दुतेर्ते ने जब भगवान पर ये विवादित बयान दिया तो उस वक्त पूरे हॉल में सन्नाटा सा छा गया था। हर कोई हैरान था के जिस देश में अधिकतर संख्या ईसाई धर्म के लोगों की है उसी देश के राष्ट्रपति ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं। हॉल में ऐसा माहौल देख दुतेर्ते घबरा गए और उन्हें लगा कि उन्होंने कुछ ज्यादा ही गलत बोल दिया है। बात को संभालते हुए उन्होंने फौरन कहा कि 'हालांकि मैं मानता हूं कि दुनिया में ऐसी शक्ति जरूर है, जो तारों और खगोलीय पिंडों से मानव जाति की रक्षा करती है।'
बाइबल का उड़ाया मजाक, पोप को कहे आपत्तिजनक शब्द
दुतेर्ते पहली बार ऐसा नहीं कर रहे हैं उन्होंने इससे पहले बाइबल का भी मजाक उड़ाया था। साथ ही भगवान को भी आपत्तिजनक शब्द कहे थे। जिसके बाद देश में काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। साल 2015 में तो उन्होंने पोप के लिए भी आपत्तिजनक शब्द कहे जिसके बाद कैथोलिक बिशप ने उन्हें मनोरोगी तक कह दिया।
ईसाई संगठन कर रहे हैं विरोध
राष्ट्रपति के ऐसे बयानों के बाद तो ईसाई संगठन उनका विरोध कर ही रहे थे कि उन्होंने पुलिस को एक नया फरमान भी जारी कर दिया। उन्होंने फिलीपींस पुलिस को निर्देश दिया है कि यदि उन्हें कोई भी शख्स ऐसा दिखे जिसके पास ड्रग्स या फिर कोई अन्य नशीला पदार्थ हो तो वह उसे तुरंत गोली मार दें। दुतेर्ते के ऐसे निर्देश उन्हें लोगों की नजर में तानाशाह बना रहे हैं।