फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   pfizer company statement on their injections

'हमारे इंजेक्शन मौत देने के लिए नहीं'

Sat, 14 May 2016 02:55 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 14 May 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
pfizer company statement on their injections
- फोटो : Reuters

अमेरिका की बडी दवा कंपनी फाइजर ने अपने उत्पादों पर नियंत्रण करने का फैसला किया है ताकि उन्हें घातक इंजेक्शन में इस्तेमाल न किया जा सके।एक बयान जारी कर कंपनी ने कहा कि उसके उत्पाद मरीजों की जान बचाने के लिए हैं और किसी भी प्रकार की मौत की सजा देने के लिए उनके इस्तेमाल पर कंपनी को कड़ी आपत्ति है।माना जा रहा है कि फाइजर के इस कदम से अमेरिका में मौत की सजा देने के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं का आखिरी बचा स्रोत खत्म जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले बीस से अधिक अमेरिकी और यूरोपीय दवा निर्माताओं ने भी इस तरह के कदम उठाए हैं।फाइजर कंपनी का कहना है कि वह मौत की सजा देने में इस्तेमाल हो सकने वाले अपने सात उत्पादों की बिक्री को सीमित करेगी और उनके इस्तेमाल पर नजर भी रखी जाएगी। अमेरिका में लंबे समय से मानवाधिकार समूह मौत की सजा पर अमल के लिए दवाओं के इस्तेमाल का विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed